30 दिन में पाएं चमकदार और घने बाल, अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खा

Last Updated:

हमारा खानपान बालों की सेहत पर सीधा असर डालता है. अगर डाइट में पोषक तत्वों की कमी हो तो बाल झड़ने, डैंड्रफ और कमजोरी की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में करी पत्तों की चाय रोजाना पीना फायदेमंद हो सकता है. यह न सिर्फ बालों को जड़ से मजबूत और घना बनाती है, बल्कि उन्हें चमकदार भी करती है. साथ ही, यह नेचुरल उपाय डैंड्रफ कम करने और रुकी हुई ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है.

Local18

हम जो खाते हैं उसका असर सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों पर भी दिखाई देता है. अगर खानपान सही नहीं होगा तो बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. इसलिए डाइट में पौष्टिक चीजें शामिल करना बहुत जरूरी है.

Local18

आजकल मौसम कोई भी हो, बालों का झड़ना, टूटना और डैंड्रफ होना आम बात है. इन समस्याओं की वजह से कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है. ऐसे में घरेलू नुस्खे काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

Local18

करी पत्ते खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं. अगर इन्हें डेली डाइट में शामिल किया जाए तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है.

Local18

करी पत्तों की चाय बनाना बहुत आसान है. इसके लिए आधा गिलास पानी एक पैन में लें और उसमें सूखे करी पत्ते डालकर उबालें. जब पानी आधा रह जाए तो उसमें आधा नींबू निचोड़ दें. चाय सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाएगी.

Local18

अगर आप इस चाय को लगातार 30 दिन तक रोजाना पीते हैं तो रुके हुए बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इससे बाल अंदर से मजबूत होते हैं.

Local18

करी पत्तों की चाय से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं. यह डैंड्रफ और खुजली की समस्या को भी कम करती है. अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो यह चाय आपके लिए असरदार साबित हो सकती है.

Local18

हालांकि यह चाय पूरी तरह नेचुरल है, लेकिन हर किसी का शरीर अलग होता है. अगर पीने के बाद किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें. सही खानपान और यह चाय आपके बालों को सेहतमंद बनाएगी.

homelifestyle

30 दिन में पाएं चमकदार और घने बाल, अपनाएं यह आसान घरेलू नुस्खा

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *