गहरे भूरे लहंगे से बना बेस लुक
जेनेलिया डिसूजा ने इस बार आम्रा बाय लावण्या का गहरे भूरे रंग का लहंगा सेट पहना, जिसकी कीमत करीब 54,000 रुपये बताई जा रही है. लहंगे में स्ट्राइप्ड शिमर डिटेलिंग की गई थी, जो लाइट पड़ने पर बहुत खूबसूरत फ्लो और मूवमेंट क्रिएट कर रही थी. गहरा भूरा बेस पूरे लुक को एक अलग ही रॉयल और पावरफुल टच दे रहा था.
कलमकारी दुपट्टा बना शोस्टॉपर
लहंगे के साथ जो कलमकारी दुपट्टा जेनेलिया ने कैरी किया, वही पूरे आउटफिट का शोस्टॉपर बन गया. ये दुपट्टा हैंड ड्रॉउन आर्ट से सजाया गया था, जिसमें बर्ड्स की खूबसूरत पेंटिंग थी. इस तरह का दुपट्टा सिर्फ फैशन नहीं बल्कि ट्रेडिशनल आर्ट और स्टोरीटेलिंग को भी शो करता है. दुपट्टे की वजह से पूरा लुक और भी रिच और इंडिविजुअल लग रहा था.
आउटफिट को और ज्यादा ग्रेसफुल बनाने के लिए जेनेलिया ने बोल्ड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, स्टैक्ड बैंगल्स और स्टेटमेंट रिंग पहनी. सिल्वर और गोल्ड टोन वाली ये ज्वेलरी गहरे भूरे बेस के साथ एकदम परफेक्ट लगी. इससे उनके लुक में लेयरिंग और डाइमेंशन आया.
जेनेलिया का मेकअप हमेशा की तरह फ्रेश और नेचुरल रहा. उन्होंने ड्यूई बेस, न्यूट्रल लिप शेड और सॉफ्टली डिफाइंड आईज के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. इससे उनका चेहरा और भी ब्राइट और ग्लोइंग लग रहा था. हेयरस्टाइल भी सिंपल रखा गया, जिसमें सॉफ्ट वेव्स के साथ पार्टली पुल्ड बैक स्टाइल अपनाया गया. इस मिनिमल मेकअप और हेयरडू ने दुपट्टे और ज्वेलरी को हाइलाइट होने का पूरा मौका दिया.
जेनेलिया डिसूजा का ये लुक असल में एक मास्टरक्लास था कि कैसे हेरिटेज टेक्सटाइल्स को कंटेम्परेरी टच के साथ मॉडर्न फेस्टिव वियर में बदला जा सकता है. गहरे भूरे बेस ने आउटफिट को सटल लेकिन पावरफुल बनाया, वहीं कलमकारी दुपट्टे ने उसे कल्चर और इंडिविजुअलिटी का टच दिया. इस कॉम्बिनेशन ने उन्हें ट्रू फैशन गोल्स बना दिया.
फेस्टिव फैशन टिप्स फ्रॉम जेनेलिया डिसूजा
- हेरिटेज इज टाइमलेस: एक हैंडक राफटैड दुपट्टा किसी भी सिंपल लहंगे को तुरंत एलिवेट कर सकता है.
- लेट वन पीस लीड: जब आप स्टेटमेंट टेक्सटाइल पहन रहे हों, तो मेकअप और हेयर को मिनिमल रखें.
- ज्वेलरी रिवाइवल: चंकी चोकर और बैंगल्स फेस्टिव वियर को बोल्ड और ट्रेडिशनल टच देते हैं.
- बैलेंस रिच विद फ्रेश: गहरे भूरे टोन के साथ ग्लोइंग मेकअप हमेशा इफर्टलेस एलीगेंस क्रिएट करता है.
जेनेलिया डिसूजा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंडियन क्राफ्ट्स और ट्रेडिशनल टेक्सटाइल्स को मॉडर्न टच के साथ कितना खूबसूरत बनाया जा सकता है. उनका ये लुक हर उस लड़की और महिला के लिए इंस्पिरेशन है जो चाहती है कि फेस्टिव सीजन में उसका फैशन अलग दिखे लेकिन साथ ही कल्चर से भी जुड़ा रहे. गहरा भूरा, कलमकारी और बोल्ड ज्वेलरी का ये कॉम्बिनेशन असल में एक परफेक्ट फेस्टिव स्टाइल गोल है.
.