मॉल जाकर शॉपिंग करना पसंद कर रही जेन-जी‎: हर साल 5% बढ़ रही अमेरिका के ए-क्लास मॉल्स की आय‎


अमेरिका में रियल एस्टेट डेवलपर ऐसा सोचते‎ रहे हैं कि शॉपिंग मॉल्स खत्म हो गए हैं। लेकिन ‎‎अब स्थिति बदल रही है। नई पीढ़ी (जेन-जी)‎खुद जाकर शॉपिंग करना पसंद कर रही है। ‎लिहाजा खास किस्म के मॉल चलने लगे हैं।‎ अमेरिका में ज्यादातर ए-क्लास मॉल्स की ‎‎मालिक साइमन प्रॉपर्टी के न्यूयॉर्क शहर के ‎‎रूजवेल्ट फील्ड पर स्थित मॉल की 96.3‎%‎जगह किराए पर है। एक्स फेंटी, अरमानी, हर्मीस ‎‎और रोलेक्स उसकी किराएदार हैं।‎शॉपिंग मॉल्स की नई सफलता और‎ इनोवेशन में युवाओं खास तौर पर जेन-जी की‎ अहम भूमिका है। इस्पॉस कंज्यूमर ट्रैकर के सर्वे‎ के अनुसार 18 से 34 वर्ष आयु के 58%‎खरीदारों ने बताया कि वे अक्सर मॉल्स में ‎शॉपिंग करते हैं। उनकी ये दर 55 साल की‎आयु के लोगों से दोगुनी है।‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎1990 के दशक में शॉपिंग मॉल किसी बड़ी ‎कंपनी या स्टोर के कारण ही सफल हो पाते थे।‎आज साइमन व जीजीपी जैसी कंपनियों के ‎मॉल रिटेल, खानपान, मनोरंजन सहित कुछ नए‎ स्टोर की वजह से चलने लगे हैं। हालांकि बी‎ और सी क्लास के मॉल्स की आय हर साल 5%‎कम हो रही है।‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎शॉपिंग मॉल्स K-आकार की रिकवरी कर रहे‎ हैं। इसका मतलब है कि अच्छे मॉल और ‎ऊंचाइयों पर जा रहे हैं, वहीं पुराने और साधारण ‎मॉल तेजी से बंद हो रहे हैं। ग्रोथ फैक्टर के‎ अनुसार 2024 में मॉल्स में आने वाले कंज्यूमर ‎की संख्या में 9.7% बढ़ोतरी हुई है।‎ टॉप 100 मॉल्स की हिस्सेदारी 50%‎ अमेरिका में लगभग 900 मॉल हैं। लेकिन उनमें ‎कुछ ही कामयाब हैं। टॉप 100 मॉल्स का मूल्य‎ पूरे सेक्टर का 50 फीसदी है। जबकि सबसे ‎निचले 350 मॉल का मूल्य सिर्फ दस प्रतिशत है।‎ए-मॉल्स की आय हर साल पांच फीसदी बढ़ रही‎ है। ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज के मॉल्स डिवीजन‎ जीजीपी के किराएदारों की बिक्री 2019 के बाद‎ बीस प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी हर साल किराया ‎बढ़ा रही है।‎ .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *