गौहरगंज पुलिस ने डीजल चोर गिरोह को पकड़ा: बोलेरो वाहन सहित 6.20 लाख का सामान जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार – Raisen News

रायसेन जिले के गौहरगंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सहित कुल 6.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

.

यह कार्रवाई आज 18 फरवरी को पवन चौहान नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद की गई। पवन चौहान ने बताया था कि 17 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपना टैंकर वाहन पटेल ढाबा के पास एनएच-45 पर खड़ा किया था। भोजन करने के बाद वापस आने पर उन्होंने देखा कि टैंकर के डीजल टैंक का ढक्कन खुला था और 200 लीटर डीजल चोरी हो चुका था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर, एसडीओपी शीला सुराणा ए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने डीजल चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परवेज मोहम्मद (40 वर्ष, निवासी हरा तालाब, गौहरगंज), जुनेद उर्फ मुज्जू खान (21 वर्ष, निवासी नयापुरा, सोडरपुर, गौहरगंज), अख्तर खान (37 वर्ष, निवासी भोजपुर रोड, गौहरगंज) और नफीस खान (37 वर्ष, निवासी तहसील के पास, गौहरगंज) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का डीजल और बोलेरो वाहन बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 6,20,000 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *