Last Updated:
Mexico City Explosion: मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी में एक बड़ा धमाका हुआ है. एक गैस टैंकर पलट गया, जिस कारण एक जोरदार धमाका हुआ है. इस हादसे में 57 लोग झुल गए हैं.
उन्होंने बताया कि इस धमाके में 18 वाहन जलकर खाक हो गए. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे की जांच शुरू हो चुकी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर ट्रक हाईवे पर पलटने के बाद विस्फोट हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आग का विशाल गुबार उठता दिख रहा है, लोग चीखते-भागते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में दो लोग पूरी तरह झुलसे दिखाई दे रहे हैं, उनके कपड़े शरीर से चिपक गए थे और हालत बेहद दर्दनाक थी.
आग वाली जगह पर पहुंचीं मेयर
सरकार के सचिव सेसर क्राविओटो ने बयान में कहा कि ‘आग पूरी तरह काबू में है.’ हादसे वाली जगह पर ‘सिल्जा’ नामक ऊर्जा कंपनी का लोगो दिखाई दिया, लेकिन कंपनी के एक अधिकारी ने दावा किया कि यह उनका वाहन नहीं है, क्योंकि वे सिर्फ उत्तरी मेक्सिको में काम करते हैं. मेयर ब्रुगाडा खुद मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों व मेडिकल टीमों का साथ दिया.
कई घंटे बाद बुझी आग
फायर फाइटर्स लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. यह धमाका उस हाईवे पर हुआ, जो मेक्सिको सिटी को पुएब्ला शहर से जोड़ता है. हादसे के बाद कई घंटे तक यह सड़क बंद रही, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया. हालांकि, शाम तक रास्ता दोबारा खोल दिया गया और हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे. इस भयंकर हादसे ने एक बार फिर गैस टैंकरों की सुरक्षा और सड़कों पर लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
.