Last Updated:
Gas Ka Gharelu Upay : गैस और पेट फूलना आम समस्या है, लेकिन इसका समाधान भी हमारे ही रसोई घर में मौजूद है. ऊपर बताए गए उपाय ना सिर्फ असरदार हैं बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी हैं. थोड़ी-सी सावधानी और सही खानपान के सा…और पढ़ें
गैस से जुड़े घरेलू उपाय1. छाछ का सेवन करें
छाछ न सिर्फ पाचन को सही रखती है, बल्कि यह पेट में जमा गैस को भी बाहर निकालने में मदद करती है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड पेट के लिए फायदेमंद होता है. एक गिलास छाछ में थोड़ा सा काला नमक और भुना हुआ जीरा डालकर पीने से गैस से राहत मिलती है.
पेट में एसिड की मात्रा कम हो जाए तो भी गैस बनने लगती है. ऐसे में सेब का सिरका पाचन में मदद करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है और गैस की समस्या नहीं होती.
4. लौंग का करें इस्तेमाल
लौंग में ऐसे तत्व होते हैं जो गैस बनने से रोकते हैं. खाने में अगर भारी चीजें बन रही हों जैसे छोले, राजमा या मटर, तो उसमें दो-तीन लौंग डाल देना चाहिए. इससे पेट हल्का रहता है और खाना आसानी से पच जाता है.
5. जीरे वाला पानी पिएं
भुना हुआ जीरा गैस के लिए एकदम रामबाण उपाय है. इसे पीसकर एक गिलास गुनगुने पानी में डालें और खाना खाने के बाद पिएं. यह उपाय पाचन में भी मदद करता है और पेट को ठंडक देता है.
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है. दालचीनी की चाय बनाने के लिए आधा चम्मच दालचीनी एक कप पानी में उबालें और छानकर पिएं. यह गैस और भारीपन से तुरंत राहत देता है.
7. तुलसी के पत्तों का सेवन
तुलसी में पाचन सुधारने की ताकत होती है. इसके पत्तों को चबाने या गर्म पानी में डालकर पीने से गैस की दिक्कत कम हो जाती है. आप चाहें तो इसे चाय में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)