Gardning Tips: गमले में लगा दें नीबूं की ये बारहमासी किस्म, साल भर मिलेंगे फल

Last Updated:

Barahmasi Nembu Kaise Ugayen: अगर आप भी गमले में बारहमासी नींबू उगाना चाहते हैं तो रायपुर के गार्डनिंग एक्सपर्ट दादू के टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. इनकी कागजी नींबू की किस्म बेहद कमाल है.

रायपुर : गर्मी और बरसात के दिनों में नींबू की डिमांड हमेशा ज्यादा रहती है. बाजार में नींबू के दाम आए दिन चढ़ते-उतरते रहते हैं.रायपुर के बाजार में एक नींबू की कीमत 5 रुपए है. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं इसकी कीमत कितनी होती है. ऐसे हालात में लोग अब अपने घरों में नींबू का पौधा लगाने का प्लान कर सकते हैं. रायपुर के गार्डनिंग एक्सपर्ट दादू बताते हैं कि खासकर कागजी नींबू इस समय होम गार्डनिंग के लिए सबसे अच्छी किस्म मानी जाती है.

एक्सपर्ट दादू के मुताबिक कागजी नींबू का छिलका पतला और नींबू रसदार होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि नर्सरी से पौधा खरीदने पर अक्सर उसमें शुरू से ही फल लगे रहते हैं. साथ ही यह सालभर नींबू देता है. यही वजह है कि आजकल लोग इसे अपने घर के बगीचे या खेत में जरूर लगाते हैं.

जमीन में लगाया जाए तो उसकी बढ़वार ज्यादा

उन्होंने बताया कि अगर पौधा जमीन में लगाया जाए तो उसकी बढ़वार ज्यादा अच्छी होती है. हालांकि शहरों में होम गार्डनिंग करने वाले लोग बड़े गमले में भी इसे लगा सकते हैं. एक्सपर्ट दादू कहते हैं कि पौधे को अच्छी पैदावार देने के लिए कुछ खास तरीके अपनाने चाहिए. मसलन, घर में कच्चा मांस या मछली धोने से जो पानी बचता है, उसे पौधे में डाल दें. इससे पौधे में गुच्छे – गुच्छे नींबू लगते हैं.

पौधा लाएं तो उसका पॉलीथिन हटा दें

खाद के लिए नीम की खली, सरसों की खली, डीएपी और पोटाश सबसे बेहतर माने जाते हैं. वहीं देसी तरीके से चाहें तो गोबर खाद भी पौधे को तंदरुस्त बनाती है. गार्डनिंग एक्सपर्ट दादू बताते हैं कि जब नर्सरी से पौधा लाएं तो उसका पॉलीथिन हटाकर गड्ढे में इस तरह लगाएं कि ऊपर से चार उंगली मिट्टी से ढक जाए. इससे पौधे की जड़ें मजबूत रहती हैं और ज्यादा पानी या कम पानी पड़ने से खराब नहीं होतीं.

उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है. इस दौरान मिट्टी में नमी बनी रहती है और पौधे को तेजी से पकड़ मिलती है. एक्सपर्ट दादू का मानना है कि अगर लोग थोड़ी मेहनत करें तो घर पर ही सालभर नींबू की जरूरत पूरी कर सकते हैं और महंगे बाजार से राहत पा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Gardning Tips: गमले में लगा दें नीबूं की ये बारहमासी किस्म, साल भर मिलेंगे फल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *