Gardening Tips: फूलों से भरा गार्डन चाहते हैं? सितंबर में करें पौधारोपण, जानिए क्यों है यह महीना बेस्ट

Last Updated:

Gardening Tips: सितंबर के महीने में यदि आप अपने गार्डन में परमानेंट बेलें लगाते हैं, तो आपका गार्डन सालभर हरा-भरा और आकर्षक बना रहेगा. ये बेलें कम देखभाल में लंबे समय तक फूल देती हैं और गार्डन को सजाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. सही स्थान और मिट्टी का चुनाव बेहद जरूरी है.

अगर आप अपने गार्डन को बेलो से और खूबसूरत आकर्षक बनाना चाहते हैं तो सितंबर महीने का समय इसके लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. इस मौसम में लगाए गए पौधे तेजी से बढ़ते हैं और सालभर हरे-भरे रहकर आपके गार्डन को अलग ही पहचान देते हैं. खासतौर पर परमानेंट बेलों की बात करें तो ये न केवल पूरे साल हरी रहती है.

news 18

बल्कि लंबे समय तक फूलों से लदी होकर गार्डन को मनमोहक सौंदर्य प्रदान करती हैं. इस मौसम मे आप अपराजिता मधुमालती टिमको और बोगनविलिया जैसी बेलें लगाना सबसे अच्छा विकल्प है. अपराजिता की नीली-सफेद फूलों से सजी बेल न सिर्फ सुंदर दिखती है.

news 18

बल्कि धार्मिक महत्व भी रखती है. वहीं मधुमालती अपनी मनमोहक खुशबू और गुलाबी-सफेद फूलों के कारण हर किसी का ध्यान खींच लेती है. टिमको जिसे मॉर्निंग ग्लोरी भी कहा जाता है. सुबह-सुबह खिले फूलों से गार्डन को ताजगी से भर देता है.

news 18

इसके अलावा बोगनविलिया तो हर मौसम में रंग-बिरंगे फूलों से आपके आंगन और दीवारों को सजाने में सबसे खास मानी जाती है. इन बेलों की खासियत यह है कि एक बार लगाने के बाद ये परमानेंट रूप से आपके गार्डन में जम जाती हैं.

news 18

और ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती केवल समय-समय पर हल्की छंटाई और पानी देने से ये बेलें सालों तक गार्डन को जीवन से भर देती हैं. ये न सिर्फ आपके घर के वातावरण को आकर्षक बनाती हैं. बल्कि हवा को शुद्ध करने और वातावरण में हरियाली बनाए रखने में भी मददगार होती हैं.

news 18

आजकल शहरी इलाकों में सीमित जगह के बावजूद लोग अपने छोटे-छोटे गार्डन और छतों पर भी इन बेलों को लगा रहे हैं. बेलें दीवारों मेन गेट परगोलों पर चढ़ाकर गार्डन को सजाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं. यदि आप चाहते हैं कि आपका गार्डन सालभर हरा-भरा और फूलों से सजा रहे तो सितंबर का यह समय सबसे बेहतर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

फूलों से भरा गार्डन चाहते हैं? सितंबर में करें पौधारोपण, जानिए क्यों है यह…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *