Gardening Tips: गुलाब में नहीं आ रहे फूल? केले के छिलके का यह सीक्रेट तरीका आजमाएं, फूलों से लदेगी डाली

Last Updated:

Gardening Tips: केले के छिलके भी गुलाब के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. छिलकों को काटकर मिट्टी में दबाने या सुखाकर पीसकर डालने से फूलों का रंग गहरा होता है और संख्या भी बढ़ती है.

ख़बरें फटाफट

जमुई: ठंड का मौसम आते ही गुलाब के पौधों की शामत आ जाती है. पौधों में फूल नहीं होते हैं, जिस कारण बगीचे सुनसान हो जाते हैं. सही देखभाल और पोषण न मिलने पर पौधों में कलियां कम आती हैं या फूल पूरी तरह नहीं खिल पाते. जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के सिंगारपुर में नर्सरी संचालक कनिष्क कुमार बताते हैं कि घर में आसानी से उपलब्ध चीजों से तैयार की गई प्राकृतिक खाद गुलाब के पौधों में फूलों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सेहत भी बेहतर बना सकते हैं. कनिष्क बताते हैं कि ठंड में पौधों की जड़ों की सक्रियता कम हो जाती है, जिस कारण उसमें फूल लगने कम हो जाते हैं.

इन घरेलू उपाय से बढ़ा सकते हैं फूल
कनिष्क बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में गुलाब के पौधों को हल्के और पोषक तत्वों से भरपूर खाद देने की जरूरत होती है. इसके लिए सरसों की खली, छाछ, केले के छिलके और एप्सम सॉल्ट इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं. कनिष्क बताते हैं कि एक मुट्ठी सरसों की खली को रात भर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पौधों की जड़ों में डालने से मिट्टी में जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं और नई कलियों का विकास तेज होता है. इसी तरह छाछ या मठा मिट्टी के लिए प्राकृतिक प्रोबायोटिक का काम करता है. आधा कप छाछ को पानी में मिलाकर पौधों में डालने से जड़ों की ताकत बढ़ती है और ठंड में फूल झड़ने की समस्या कम होती है.

केले छिलके से भी बढ़ने लगेंगे फुल 
कनिष्क बताते हैं कि केले के छिलके भी गुलाब के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. छिलकों को काटकर मिट्टी में दबाने या सुखाकर पीसकर डालने से फूलों का रंग गहरा होता है और संख्या भी बढ़ती है. जिन पौधों में पत्तियां तो हरी रहती हैं, लेकिन फूल नहीं आते, वहां एप्सम सॉल्ट का हल्का घोल उपयोगी साबित होता है, जिससे मैग्नीशियम की कमी पूरी होती है.

कनिष्क बताते हैं कि ठंड के मौसम में गुलाब के पौधों को रोजाना कम से कम पांच से छह घंटे धूप मिलनी चाहिए, ताकि पौधा ऊर्जा बनाकर फूलों में लगाए. समय-समय पर सूखी और कमजोर टहनियों की हल्की छंटाई करने से पौधे की ताकत नई शाखाओं और कलियों में लगती है. जरूरत से ज्यादा पानी देना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि ठंड में जड़ सड़ने का खतरा बढ़ जाता है. खाद हमेशा जड़ों से थोड़ी दूरी पर डालनी चाहिए और सुबह का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है. इन उपायों को अपनाकर आप अपने बगीचे को खूबसूरत बना सकते हैं.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homelifestyle

गुलाब में नहीं आ रहे फूल? केले के छिलके का यह सीक्रेट तरीका आजमाएं, देखें कमाल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *