Gardening Tips: दूषित हवा से बचने का अनोखा ट्रिक…बालकनी में लगाएं ये खास पौधा, घर बनेगा ऑक्सीजन स्टेशन

Last Updated:

Gardening Tips: बालकनी में ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाना सेहत और सुकून दोनों के लिए फायदेमंद है. ये पौधे घर की हवा को शुद्ध करते हैं, कम देखभाल में लंबे समय तक चलते हैं और हरियाली से घर का वातावरण खुशहाल बनाते हैं. इनसे आपका घर प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर बन जाएगा.

तुलसी’ को आयुर्वेद में सर्वरोग निवारिणी कहा गया है. सर्दी-खांसी, बुखार या इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी बेजोड़ है. यह वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा भी तेजी से बढ़ाती है और घर को ऊर्जा से भरती है.

एलोवेरा कम देखभाल में तेजी से बढ़ता है

एलोवेरा कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ता है. यह हवा को शुद्ध करता है, त्वचा और पेट के लिए फायदेमंद है. एलोवेरा की खासियत है कि यह घर की हवा में नमी बनाए रखता है और ताजगी लाता है.

डायबिटीज और पाचन समस्याओं में रहता है फायदेमंद

नीम एक पावरफुल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल पौधा होता है. इसकी पत्तियां और छाल स्किन, डायबिटीज और पाचन समस्याओं में फायदेमंद होता हैं. नीम हवा को शुद्ध कर उसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है.

इसकी पत्तियां चाय,सलाद या चटनी में काम मे ली जाती है

पुदीना घर में रिफ्रेशिंग माहौल बनाता है. यह स्ट्रेस कम करने, डाइजेशन सुधारने और सिरदर्द जैसी समस्या में राहत देता है. इसकी पत्तियां चाय, सलाद या चटनी में इस्तेमाल की जा सकती हैं.

यह हवा को शुद्ध करता है

स्नैक प्लांट को रात के समय ऑक्सीजन छोड़ने वाले पौधों में गिना जाता है. इसकी पत्तियों पर धूल चिपक जाती है जिससे घर की हवा शुद्ध रहती है. बेहतर नींद और स्ट्रेस फ्री जीवन के लिए यह बेहद अच्छा होता है.

यह शरीर मे इम्युनिटी को बढ़ाता है

अश्वगंधा घर में लगाने पर शांति और मानसिक सुकून मिलता है. यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है, स्ट्रेस घटाता है और ऊर्जा बनाए रखता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दूषित हवा से बचने का अनोखा ट्रिक…बालकनी में लगाएं ये खास पौधा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *