Last Updated:
Kitchen Garden Tips: आप किचन गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो अपने किचन गार्डन में बारहमासी सेमी लगाकर घर में ताजी सेमी का जुगाड़ कर सकते हैं. इसे सेमी की खेती करना आसान है. पूरे साल हरी सब्जी का मजा ले सकते हैं. जानें तरीका…
Tips And Tricks: अगर आप घर के आंगन या किचन गार्डन में ताजी सब्जियां उगाने का शौक रखते हैं, तो इस नए चलन के बारे में जरूर जानिए. बस्तर के किसान और ग्रामीण देसी बारहमासी सेमी (सेम) के पौधे को लगा रहे हैं, जो साल भर ताजा सेमी का उत्पादन देता है. यह वैरायटी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि कम देखभाल में भी भरपूर फसल देती है. लोकल 18 की टीम ने बस्तर के ग्रामीण चैतन कश्यप से बातचीत की, जिन्होंने अपने घर की बाड़ी में इस पौधे को सफलतापूर्वक उगाया है.
चैतन कश्यप बताते हैं, “यह देसी वैरायटी की सेमी बहुत स्वादिष्ट होती है. हमने इसे बरसात के समय लगाया था. एक बार लगाने पर यह साल भर सेमी देती रहती है. तीन महीने में ही फसल शुरू हो जाती है और हर हफ्ते 200 से 300 ग्राम सेमी मिल जाती है.” उन्होंने छह पौधे लगाए हैं, जो आंगन की बाड़ी में फैलते हुए अच्छा उत्पादन दे रहे हैं. इस पौधे को बीमारियां भी कम लगती हैं, जिससे किसानों को परेशानी नहीं होती.
घर में ऐसे लगाएं
लगाने की प्रक्रिया बेहद सरल है. सबसे पहले आंगन या गमले में एक गड्ढा खोदें. इसमें गोबर की खाद मिलाकर बीज बो दें. कुछ दिनों बाद डीएपी और यूरिया की उचित मात्रा डालें. पौधा बढ़ने पर इसे फैलने के लिए लकड़ी का सहारा दें. गमले में उगाने के लिए जगह ज्यादा न होने पर भी यह संभव है, बस ठंड में हल्का पानी दें. चैतन कहते हैं, “बिना एक रुपया खर्च किए इसे उगा सकते हैं. बरसात में लगाएं तो और बेहतर.”
पैसे की भी बचत
बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में यह किचन गार्डन मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह जैविक खेती को बढ़ावा देगा और बाजार पर निर्भरता कम करेगा. चैतन जैसे ग्रामीणों की सफलता अन्य परिवारों को प्रेरित कर रही है. अगर आप भी ट्राई करें, तो घर में ताजी सेमी का मजा ले सकते हैं. यह न केवल पौष्टिक है, बल्कि आपके पैसे की बचत भी होगी.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.