Gardening Tips: गमले में ऐसे उगाएं मिर्च, धनिया, इमली सहित ये 5 चीजें, खाने में बढ़ेगा स्वाद.. पैसों की होगी बचत

Last Updated:

Gardening Tips: मिर्च, धनिया, इमली, तेज व कड़ी पत्ते से खाने में स्वाद आता है. इन्हें बाजार से खरीदना महंगा पड़ता है. पैसे खर्च करने के बावजूद भी कई बार ताजे नहीं मिल पाते हैं. आप इन चीजों को अपने घर पर गमले में आसानी से उगा सकते हैं. एक्सपर्ट ने इसकी पूरी विधि बताई है. पढ़ें रिपोर्ट…

अक्सर हम खान-पान बनाने में यूज होने वाली छोटी-छोटी चीजों के लिए बाज़ार पर निर्भर रहते हैं. लेकिन अब आप घर पर ही आसानी से कुछ खास पौधे लगाकर इसे घर पर ही उगा सकते हैं. इससे गुणवत्ता पूर्ण सामान खाने को मिलेंगे और पैसों की भी बचत होगी.

गमले से सीधे किचन तक ये 5 पौधे बनाएंगे खाना मजेदार जेब भी नहीं हल्की

पहला है तेज पत्ता आमतौर पर चाय, अचार, सूप और बिरयानी जैसे व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए तेज पत्ता का इस्तेमाल किया जाता हैं. ऐसे आप नर्सरी से इसका पौधा लाकर गमले में आसानी से लगाया सकते है और फिर कुछ महीनो में यह पूरी तरह से घना हो जाता है. जिसके बाद इसके पत्तों को सुखाकर टेस्टी डिश में बनाकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं.

गमले से सीधे किचन तक ये 5 पौधे बनाएंगे खाना मजेदार जेब भी नहीं हल्की

दूसरे नंबर है कड़ी पत्ता यह किचन में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली पत्ती मानी जाती है. जिसे सांभर, चटनी, दाल और कई रूपों में उपयोग किया जाता है. ऐसे में अगर आप घर के गमले में कड़ी पत्ता लगते हैं, तो घर बैठे बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद ले पाएंगे.

गमले से सीधे किचन तक ये 5 पौधे बनाएंगे खाना मजेदार जेब भी नहीं हल्की

तीसरे नंबर पर है धनिया. इसका उपयोग वेज और नॉन वेज व्यंजनों में खुब होता है. किसी भी डिस को गार्निश करने के लिए पसंदीदा माना जाता है. ऐसे में आप छोटे से गमले या पोट पर बड़े ही आसानी से धनिया पत्ता उगा सकते हैं, इसके लिए बस धनिया के बीज को मिट्टी पर प्रेस कर बिखेर दें. मात्र 20 दोनों में ताजी धनिया पत्ती का आनंद उठा सकते हैं. ध्यान रहे लंबी अवधि के लिए सिर्फ धनिया के पत्तों को काटे, जड़ को मिट्टी में रहने दें. इससे कम समय में ही दोबारा धनिया के पत्तों का लाभ ले सकते हैं.

गमले से सीधे किचन तक ये 5 पौधे बनाएंगे खाना मजेदार जेब भी नहीं हल्की

चार नंबर पर है इमली. जिसका का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. क्योंकि यह अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए मशहूर है. इसका उपयोग स्वादिष्ट दाल, चटनी और अचार बनाने में किया जाता है. आप चाहे तो ग्राफ्टेड या बोनसाई इमली का पौधा घर में लगा सकते हैं. इसे पूरी तरह बढ़ने में लगभग 6 महीने से 1 साल तक का समय लगता है, लेकिन एक बार तैयार होने के बाद आप सालों तक इमली का लाभ उठा सकते हैं.

गमले से सीधे किचन तक ये 5 पौधे बनाएंगे खाना मजेदार जेब भी नहीं हल्की

तीखा खाने के शौकीन लोगों के लिए मिर्ची रोज़मर्रा की जरूरत होती है. सब्जी हो या अचार, मिर्ची के बिना किसी भी व्यंजन की कल्पना करना मुश्किल है. ऐसे में आप घर पर गमले में मिर्ची लगाकर सालभर इसका फायदा उठा सकते हैं. इससे न सिर्फ ताज़ी मिर्ची मिलेगी बल्कि पैसों की बचत भी होगी, क्योंकि एक गमले से करीब 100 से अधिक मिर्च आसानी से मिल जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गमले में ऐसे उगाएं मिर्च, धनिया, इमली सहित ये 5 चीजें, खाने में बढ़ेगा स्वाद

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *