Gardening Tips: मोगरे में फूल नहीं आ रहे? अपनाएं ये दो आसान देसी ट्रिक्स, 5 दिन में फूलों से भरा जाएगा पौधा

Last Updated:

Mogra Gardening Tips:अगर मोगरे का पौधा पत्तियों से भरा है लेकिन फूल नहीं आ रहे, तो घबराएं नहीं. गार्डनिंग एक्सपर्ट महेश शर्मा के अनुसार, केवल दो आसान उपाय अपाने की जरूरत है. पत्तियों की नियमित छंटाई और केले के छिलके या चायपत्ती से बनी खाद को अपनाकर आप 5-6 दिनों में ही फूलों से भरा मोगरा देख सकते हैं. यह उपाय न केवल पौधे को पोषण देते हैं, बल्कि उसकी ऊर्जा फूलों पर केंद्रित कर देते हैं.

मोगरा

मोगरे का पौधा घर और बगीचे की सुंदरता को और बढ़ा देता है. हर कोई चाहता है कि उसके गार्डन में लगा पौधा पत्तियों से ज्यादा फूलों से लदा रहे. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि पत्तियां तो खूब निकलती हैं, पर फूल कम आते हैं.

मोगरे का पौधा

अगर आपके पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. गार्डनिंग एक्सपर्ट महेश शर्मा के अनुसार केवल दो सरल उपायों से मोगरे का पौधा हरा-भरा और फूलों से भरा जा सकता है. इन उपायों से 5-6 दिनों के भीतर ही फर्क साफ नजर आने लगेगा.

मोगरे के लिए

सबसे पहला उपाय है पत्तियों की छंटाई. पौधे पर आने वाली छोटी, कमजोर और पीली पत्तियां पौधे की एनर्जी ज्यादा खींच लेती हैं. इस कारण फूल कम खिलते हैं. इसलिए इन पत्तियों को समय-समय पर हटाना जरूरी है. इससे पौधे की शक्ति फूलों पर फोकस होगी और कलियों की संख्या बढ़ेगी.

मोगरे का पौधा

दूसरा उपाय खाद से जुड़ा है. इसके लिए सूखे केले के छिलकों का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद माना गया है. केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर सुखा लें या पाउडर बना लें. इसके बाद मिट्टी की गुड़ाई करने के बाद इन्हें पौधे में डालें. यह प्रक्रिया हर 15-20 दिन में दोहराना लाभकारी रहेगा.

मोगरे का पौधा

केले के छिलके में मौजूद पोटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पौधों के लिए बेहद जरूरी हैं. इसके अलावा यह पोटेशियम फूल खिलाने में मदद करता है जबकि फॉस्फोरस पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है. इसके नियमित उपयोग से मोगरे का पौधा तेजी से फूलों से भर जाता है.

मोगरे का पौधा

इसके अलावा इस्तेमाल की हुई या सूखी चायपत्ती का भी प्रयोग किया जा सकता है. ध्यान रहे इसमें दूध और चीनी बिल्कुल न हो. धोकर सुखाने के बाद इसे मिट्टी में मिलाएं और पानी डाल दें. यह पौधे को अतिरिक्त पोषण देगा और फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करेगा.

मोगरे का पौधा

गार्डनिंग एक्सपर्ट का कहना है कि इन दोनों उपायों को अपनाने से पत्तियों पर खर्च होने वाली एनर्जी फूलों पर केंद्रित हो जाती है. केले का छिलका और चायपत्ती पौधे को पोषण देते हैं. ऐसे में कुछ ही दिनों में पौधा फूलों से लदा नजर आने लगेगा और आपकी बगिया की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी.

homelifestyle

मोगरे में फूल नहीं आ रहे? अपनाएं ये दो देसी ट्रिक, बढ़ जाएगी बगिया की खूबसूरती

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *