Bonsai Plant Care Tips: बोन्साई प्लांट की खूबसूरती और सेहत बनाए रखने के लिए सही देखभाल बेहद जरूरी है. गार्डनर राम सागर के अनुसार, इसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप और ताजी हवा मिले, क्योंकि बहुत तेज धूप या बिल्कुल अंधेरा इसे खराब कर सकता है. पानी तभी दें जब गमले की मिट्टी ऊपर से सूखी महसूस हो, ताकि जड़ें न सड़ें. पौधे को सुंदर आकार देने के लिए समय-समय पर इसकी शाखाओं की ट्रिमिंग और वायर तकनीक से शेपिंग करना जरूरी है. साथ ही, बेहतर ग्रोथ के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी और सीमित मात्रा में जैविक खाद का इस्तेमाल करें. मौसम के बदलाव और कीटों से बचाव के लिए ऑर्गेनिक कीटनाशकों का प्रयोग करें ताकि आपका बोन्साई सालों-साल हरा-भरा बना रहे.
.