Gardening Tips: घर की छत या बालकनी… अब गमले में ही उगाएं ताजी लौकी, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

Last Updated:

Gardening Tips: अब लौकी उगाना हुआ आसान! गमले में मिट्टी, गोबर की खाद और सही देखरेख से आप अपने किचन गार्डन में ताजा लौकी उगा सकते हैं. वहीं आज हम एक्सपर्ट से इसके बारे में आपको जानकरी देंगे.

बुरहानपुर. किचन गार्डन का शौक रखने वाले अब आपके घर के गमले में भी लौकी का पौधा लगा सकते हैं और रोजाना ताजी लौकी खा सकते हैं. इसके लिए आज हम आपको कृषि अधिकारी के अनुसार सही जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं. यदि आप भी उनकी बातों का पालन करते हैं, तो आपके घर में ही गमले में लौकी का पौधा और बेल लग जाएगा, जिससे आपको रोजाना ताजी लौकी मिलना शुरू होगी. आपको बाजार में भी खरीदने नहीं जाना पड़ेगा और आपके पैसों की भी बचत होगी.

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की, तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक गमला लें. उसमें अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और गोबर की खाद मिलाए. उसके बाद बीज को भिगोकर रखें और अंकुरित होने तक धूप से बचाए फिर उसे अच्छी धूप में रखकर सहारा दें. पौधे की बेल को चढ़ाने के लिए रस्सी भी लगा सकते हैं. नियमित रूप से जैविक खाद और पानी देते रहें, जिससे आपकी लौकी का पौधा लग जाएगा और वह 2 से 3 महीने में लौकी देना भी शुरू कर देगा.

इन बातों का रखें ध्यान 
सबसे पहले आपको बड़ा गमला लेना है. लौकी की बेल को बढ़ाने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए. इसलिए 14 से 15 इंच का गमला लें. गमले में 50% सामान्य मिट्टी 50% गाय के गोबर की खाद मिलाए. थोड़ी रेत भी मिला सकते हैं, ताकि मिट्टी भुरभुरी रहे. लौकी के बीच को लगाने से पहले 12 से 24 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. गमले में आधा इंच गहराई पर बीज लगाए बीच के ऊपर मिट्टी डालकर उसे अच्छी तरह ढक दें और फिर खूब सारा पानी दे. अंकुरण होने तक पौधे को बचा कर रखें. मिट्टी सुखी लगने पर ही पानी दें और ध्यान रखें की पानी गमले के ड्रेनेज हाल से बाहर निकल जा, जब पौधा 4 से 5 फीट का हो जाए .उसके मुख्य टिप को काट दे. लौकी आमतौर पर 50-60 दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. इसके लिए पौधे को समय-समय पर खाद और पानी देते रहें, कीटों से बचाते रहे.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homeagriculture

Gardening Tips: अब गमले में ही उगाएं ताजी लौकी, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *