कूड़ा नहीं, अमृत है जामुन के बीज! भूल से न करें फेकने की गलती… गायब कर देगा हाई शुगर, जानें कैसे

Last Updated:

Jamun Seeds Benefits : जामुन के बीजों को अक्सर हमलोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी इसके बीजों को फेंक रहे हैं तो ये गलती आज से ही छोड़ दें.एक्सपर्ट के मुताबिक जामुन के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित …और पढ़ें

सुल्तानपुर : भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में प्रकृति को ही औषधि का भंडार माना गया है. खेतों की मेड़ों, जंगलों, यहां तक कि हमारे आंगन और बगीचों में भी कई ऐसे औषधीय पौधे मौजूद होते हैं, जिनमें वर्षों पुराने रोगों को जड़ से ठीक करने की ताकत होती है. लेकिन अफसोस, जानकारी के अभाव और जागरूकता की कमी के चलते हम इन्हें फालतू चीज समझ कर फेंक देते हैं. ऐसा ही एक पौधा है जामुन. जिसका फल तो लोग आमतौर पर बड़े चाव से खाते हैं लेकिन बीज को बेकार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं

जामुन बारिश के मौसम में मिलने वाला एक टेस्टी फ्रूट है, जिसे खाने से सेहत को काफी फायदा मिलता है. हालांकि लोग जामुन खाकर अक्सर लोग इसके बीज फेंक देते है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसके बीज भी काफी काम की चीज हैं. दरअसर, इन्हें सुखाकर इसका पाउडर बनाया जाता है, जो सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है.

जामुन के बीज खाने के फायदे
मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने लोकल 18 को बताया कि जामुन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, सोडियम, विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. कई ऐसे वैज्ञानिक शोध भी मिले हैं, जिसमें यह पाया गया है कि यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है.

शुगर का रामबाण इलाज
डॉ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जामुन का बीज शुगर को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. जामुन के बीज को कुछ दिनों तक रख लेना चाहिए. उसके बाद उसका पाउडर बनाकर सुबह-शाम गुनगुने पानी से खाने पर शुगर काफी कंट्रोल रहता है.  जामुन के बीज का पाउडर शरीर में जमा टॉक्सिन्स को साफ करने में मदद करता है. इसलिए इसे खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है.

हार्ट के लिए है फायदेमंद 
जामुन में हाई लेवल पोटेशियम होता है जो मनुष्य के हृदय के लिए काफी लाभदायक माना जाता है. यह हार्ट बीट को भी नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है. इसके साथ ही जामुन हार्ट को स्वस्थ रखने, स्‍ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में भी मदद करता है. यह ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी काफी असरदार माना जाता है.

ऐसे करें इस्तेमाल

  • जामुन के बीज से पाउडर बनाने के लिए जामुन के बीजों को इकट्ठा कर लें और इन्हें अच्छी तरह धो लें.
  • अब इन्हें धूप में सुखा लें.
  • ध्यान दे कि बीज बिल्कुल भी गीले न रहें.
  • इसके बाद इन बीजों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें और एक कंटेनर में स्टोर कर लें.
  • इस पाउडर को एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ पी सकते हैं.
homelifestyle

कूड़ा नहीं, अमृत है जामुन के बीज! भूल से न करें फेकने की गलती, गायब कर देगा..

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *