Last Updated:
Gajar Ka Juice Ke Fayde: सर्दियों में मिलने वाली ताजी लाल गाजर सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना है. इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर इम्यून सिस्टम मजबूत करने तक कई फायदे पहुंचाते हैं. जानिए कैसे रोज एक गिलास गाजर का जूस ठंड में आपके शरीर को देगा प्राकृतिक सुरक्षा और खूबसूरती को बनाए रखेगा बरकरार.
ऋषिकेश: जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, बाजारों में ताजी, लाल और रसदार गाजर की बहार आ जाती है. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है. गाजर का सेवन सलाद के रूप में हो या जूस के रूप में, दोनों ही तरीके से शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन ए, सी, के, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाते हैं.
लोकल 18 के साथ बातचीत में डॉ. राजकुमार (आयुष) ने बताया कि गाजर में विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है. नियमित रूप से गाजर का जूस पीने से आंखों की कमजोरी दूर होती है और रेटिना को मजबूती मिलती है. यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दिनभर स्क्रीन पर काम करते हैं. विटामिन ए आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखता है और उम्र के साथ आने वाली दृष्टि समस्याओं से बचाव करता है.
गाजर का जूस पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करता है. ठंड में संक्रमण और वायरस का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में रोज एक गिलास गाजर का जूस पीना शरीर को प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करता है.
त्वचा और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं. ये फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं. नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से शरीर में डिटॉक्स प्रक्रिया बेहतर होती है और त्वचा अंदर से ग्लो करने लगती है.
इसके अलावा, गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे वजन नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें