Funny Jokes: घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? जज को चो से मिला ऐसा जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Last Updated:

Funny Jokes In Hindi: जोक्स तनाव दूर करने का बेहतरीन उपाय हैं. हंसी से माहौल खुशनुमा बनता है. गोलू, पप्पू, संता और बंटी के मजेदार चुटकुले पढ़कर हंसने का सिलसिला शुरू करें.

Funny Jokes: घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? जवाब सुन हिल जाएंगेइन वायरल जोक्स को पढ़कर करें दिन की शुरुआत. तनाव हो जाएगा दूर. (News18)

Funny Jokes In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि इसे निजात पाने के लिए जोक्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बता दें कि, चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं. ये सेहत के लिए थेरेपी का काम करते हैं और हंसने-हंसाने से आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है. इसीलिए योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं. आपकी सेहत का ख्याल करते हुए ही हम आपके लिए लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला

सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार जोक्स

जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
गोलू– जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है.
फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे…?

पानी जहाज के साथ कंजूस भी डूब रहा था, लेकिन फिर भी वो हंस रहा था.
दूसरे यात्री ने पूछा- हंस क्यों रहे हो भाई?
कंजूस- शुक्र है मैंने रिटर्न का टिकट नहीं लिया…

मां कल आधी रात को कमरे में आके बोली-
बेटा तुझे पता है, कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बंटी- हां मां, फिर?
मां- चुप चाप फोन बंद कर के सो जा नहीं तो तेरे इसी फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी

गोलू– एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं.
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू– 20 हजार रुपये प्रति माह.
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं.
गोलू– मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं…

मैडम– क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए.
पप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया.
मैडम– क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू– नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा…

टीचर– बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो सफल जरूर होती है.
छात्र- रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नहीं, ससुर होते…

संता– तुम्हारी बेटी की सगाई को पूरे 2 साल हो गये हैं, विवाह में इतनी देरी क्यों?
बंता– दरअसल, लड़का एक वकील है,
जैसे ही विवाह की तारीख पास आती है,
वह कोई ना कोई बहाना करके तारीख आगे बढ़ा देता है…

पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है.
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे…
पिता- कौन सी बुक पढ़ने लगा है तू?
बेटा- फेसबुक

गोलू– तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
मिनी– यही कि, समय के साथ लोग बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले.
गोलू– ओह! वह कैसे?
मिनी– जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Funny Jokes: घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? जवाब सुन हिल जाएंगे

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *