फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल

India Emphatic Win Against Pakistan In The ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने बीती रात यानी 15 फरवरी को पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेल गया, जिसमें टीम इंडिया को 61 रन की धमाकेदार जीत मिली. इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जीत का रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है. ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में पड़ोसियों पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

वीरेंद्र सहवाग ने लिए पाकिस्तान के मजे

भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ईशान किशन ने एकदम धुरंधर की तरह खेला. सभी छोटी टीमों में से पाकिस्तान को हराना भारत के लिए सबसे आसान लग रहा था, क्योंकि टी-20 क्रिकेट के प्रति उनका रवैया 17वीं सदी जैसा था, लेकिन हमेशा की तरह उन्हें करारी हार मिली. फुल कंबल कुटाई.’

माइकल वॉन ने किया बड़ा दावा

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मैदान पर टीम इंडिया का ‘खौफ’ देख पाकिस्तान घुटने टेक देता है.

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा: शानदार खेला #टीमइंडिया… फॉर्मेट, जगह और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन #भारतबनामपाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पूरी टीम को बधाई!

बीसीसीआई के सचिव ने दी शुभकामनाएं

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को बधाई देते हुए लिखा, ‘कप्तान सूर्या और #TeamIndia को पाकिस्तान पर एक बार फिर शानदार जीत के लिए बधाई. आज की ये बड़ी जीत और 8-1 का अंतर भारतीय क्रिकेट की गुणवत्ता, गहराई और दबदबे को दर्शाता है, जिस तरह से ये टीम अलग-अलग पिचों पर खुद को ढालती है, वो वाकई सराहनीय है.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ये सिर्फ जीत नहीं, एक जश्न है पूरे भारत का. T20WorldCup2026 के रोमांचक मुकाबले में हमारी भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत की देशवासियों और विशेषकर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई.

टीम इंडिया ने दर्ज की एकतरफा जीत

कोलंबो में मिली जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अपनी लीड बढ़ाकर 8-1 कर ली. मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत दर्ज की. इसी के साथ भारतीय टीम ने सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *