Last Updated:
Right Way to Wash Fruits and Veggies: फल और सब्जियों को साबुन से धोना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. फल और सब्जियों को केवल रनिंग वॉटर में धोना ही काफी होता है. अगर आप चाहें, तो पानी में नमक मिला सकते हैं.
फल और सब्जियों को रनिंग वॉटर में धोना अच्छा तरीका है.नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कपड़े और बर्तन धोने के लिए किया जाता है. इन चीजों से फल और सब्जियों को कभी नहीं धोना चाहिए. इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो फल या सब्जियों पर रह जाएं, तो पेट की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. साबुन और डिटर्जेंट में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिन्हें उन्हें पूरी तरह से धोना मुश्किल होता है. इसलिए साबुन से फल और सब्जियों को धोने की सलाह बिलकुल नहीं दी जाती है. लोगों को इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए, वरना सेहत बिगड़ सकती है.
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कुछ फल और सब्जियों का छिलका बहुत पतला होता है और उनमें सबसे ज्यादा कीटनाशक जमा होते हैं. ऐसे में उनका छिलका हटाकर सेवन करना एक सुरक्षित तरीका हो सकता है. सेब, खीरा, गाजर का छिलका हटाने से बारिश के मौसम में हानिकारक तत्वों से बचा जा सकता है. जड़ वाली या मोटी छिलके वाली सब्जियों जैसे आलू, गाजर, मूली आदि को साफ ब्रश या स्क्रब पैड से रगड़कर धोना ठीक रहता है. कई लोग बाजार से फल या सब्जियां लाकर बिना धोए काट लेते हैं या खा लेते हैं, जो एक बड़ी गलती है. इन पर न केवल कीटनाशक होते हैं, बल्कि धूल, मिट्टी और अन्य लोगों के हाथों के बैक्टीरिया भी हो सकते हैं. इसलिए हमेशा इनको अच्छे से धोकर ही उपयोग करें.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें