Fruit Peel Benefits: कचड़ा समझकर फेंकते हैं ये छिलके? जानिए कैसे छिपा है इनमें सेहत का असली खजाना!

Last Updated:

Fruits Peel Benefits: अक्सर हम फलों और सब्ज़ियों के छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये छिलके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इनमें फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन, प्रतिरक्षा और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं. नियमित रूप से इन छिलकों का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है. स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है.

हमारे घरों में रोज़ कई फल और सब्जियां उपयोग में आती हैं. हम उन्हें खाकर या पकाकर उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलके कई बार हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं. घरेलू नुस्खों में छिलकों का उपयोग पुराने समय से किया जाता रहा है. जी हाँ, आज घरेलू ट्रिक की स्पेशल खबरों में हम बात कर रहे हैं कुछ खास सब्जियों और फलों के छिलकों के अनोखे फायदे की. आईए जानते हैं छिलकों से किस प्रकार हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है?

केला एक ऐसा फल है जो सामान्य रोजाना उपयोग किया जाता है. केला खाने के बाद हम उसका छिलका अक्सर कचरे मे डाल देते है, लेकिन इसका सही उपयोग बहुत लाभकारी हो सकता है. केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबालकर पीने से शरीर को आराम मिलता है और गहरी नींद आती है. यह उपाय तनाव और बेचैनी को कम करने में भी सहायक माना जाता है.

हम अक्सर लहसुन की कलियों को छिलकर कलियों को तो रख लेते हैं, लेकिन छिलकों को बेकार समझ लेते हैं और लहसुन के छिलके को फेंक देते हैं, जबकि इनमें कई उपयोगी तत्व मौजूद होते हैं. लहसुन के छिलकों को पानी में उबालकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कम करने में सहायता मिलती है. यह शरीर को अंदर से साफ और हल्का महसूस कराने वाला उपाय माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नींबू को देखकर हम सोचते हैं कि सिर्फ नींबू का रस ही हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है,लेकिन ऐसा नहीं है जितना नींबू का रस फायदेमंद है, उतना ही नींबू का छिलका भी बहुत फायदेमंद होते हैं. अक्सर लोग सिर्फ रस निकालकर छिलका फेंक देते हैं, लेकिन नींबू के छिलकों को पानी में उबालकर पीने से पेट की गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं में तुरंत राहत मिल सकती है. यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.

आलू के छिलके अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इनमें कई छिपे हुए गुण होते हैं. घरेलू नुस्खों के अनुसार, आलू के छिलकों का उपयोग त्वचा की देखभाल के लिए किया जा सकता है. आलू के छिलकों को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ने से त्वचा के दाग-धब्बे हल्के हो सकते हैं और चेहरा साफ व चमकदार दिखने लगता है.

टमाटर के छिलके भी अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन इनमें कई लाभकारी गुण छिपे होते हैं. टमाटर के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. घरेलू उपायों के अनुसार, टमाटर के छिलकों को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाने या रगड़ने से त्वचा साफ और चमकदार बनाती है.

homelifestyle

सब्ज़ियों के छिलके: छोटे से टुकड़े में छुपा है आपके स्वास्थ्य के लिए फायदा!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *