वॉइस क्वालिटी से लेकर डाउनलोड स्पीड तक, दिल्ली में रिलायंस जियो नंबर 1, TRAI की रिपोर्ट

दिल्ली में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर जारी ताज़ा रिपोर्ट में रिलायंस जियो (RJIL) ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया है. ये रिपोर्ट भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार 24 फरवरी को जारी की है, जिसमें वॉइस और डेटा सेवाओं के अलग-अलग मानकों (KPIs) पर कंपनियों की तुलना की गई है.

वॉइस क्वालिटी में नंबर 1 रिलायंस जियो

सबसे पहले बात वॉइस क्वालिटी की करें तो जियो ने मीन ओपिनियन स्कोर (MOS) में 4.46 अंक हासिल किए, जो दिल्ली के तमाम मोबाइल ऑपरेटर्स की तुलना में सबसे ज्यादा है. MOS वह पैमाना है, जिससे कॉल के दौरान आवाज की स्पष्टता और गुणवत्ता मापी जाती है.

इस मामले में जियो ने एयरटेल (4.03) और वोडाफोन-आइडिया (4.4) को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. इसके अलावा जियो का कॉल ड्रॉप रेट भी सबसे कम दर्ज किया गया, यानी कॉल के बीच में कटने की समस्या कम रही.

दूसरे वॉइस मानकों जैसे कॉल सेटअप सक्सेस रेट (CSSR), कॉल सेटअप टाइम (CST) और कॉल ड्रॉप रेट (DCR) में जियो दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन टॉप पोजीशन से उसका अंतर बहुत ही मामूली था. इससे साफ है कि दिल्ली में जियो की वॉइस सर्विस काफी मजबूत है.

जियो की डेटा स्पीड भी सुपर फास्ट

अब डेटा परफॉर्मेंस की बात करें तो जियो ने यहां भी बढ़त बनाए रखी. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 268.54 Mbps रही, जो सबसे ज्यादा है. एयरटेल की स्पीड 245.47 Mbps और वीआईएल की 24.51 Mbps दर्ज की गई. यानी हाई-स्पीड इंटरनेट के मामले में जियो सबसे आगे रहा.

अपलोड स्पीड में जियो 23.71 Mbps के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि एयरटेल 32.32 Mbps के साथ आगे रहा. हालांकि लेटेंसी (Latency) के मामले में जियो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. 50th पर्सेंटाइल लेटेंसी 19.31 मिलीसेकंड रही, जो सबसे कम है. कम लेटेंसी का मतलब है तेज और स्मूद इंटरनेट रिस्पॉन्स, खासकर ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए.

TRAI की इस रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में जियो ने वॉइस क्वालिटी और डेटा स्पीड दोनों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए खुद को एक भरोसेमंद नेटवर्क के रूप में साबित किया है.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *