ईद की पहचान मानी जाने वाली मीठी सेवई हर घर में जरूर बनती है. इसे बनाना बहुत आसान है, पहले सेवई को घी में हल्का सुनहरा होने तक भून लें, फिर इसमें पानी डालकर पकाएं. जब सेवई नरम हो जाए, तब इसमें चीनी डालें इलायची पाउडर और घी में भुने हुए काजू-बादाम डालें. चीनी डालने के बाद गैस धीमी रखें, इससे स्वाद और अच्छा आता है.

शीर खुरमा ईद का सबसे खास और पारंपरिक डेजर्ट है, जो दूध, सेवई और ढेर सारे मेवों से बनता है.घी में बादाम, काजू, पिस्ता हल्के सुनहरे होने तक भून लें. दूध को उबालकर थोड़ा गाढ़ा करें. उसमें भुनी सेवई और कटे हुए खजूर डालें.चीनी, इलायची और केसर मिलाकर पकाएं. लास्ट में मेवे डालकर सर्व करें. यह डिश जितनी टेस्टी है, उतनी ही पौष्टिक भी होती है.
Published at : 20 Mar 2026 04:14 PM (IST)
फूड फोटो गैलरी
.