शहतूत जिसका नाम सुनते ही बच्चा हो या बुजुर्ग सभी के मुंह में पानी आ जाता है. यह फल देखने में जितना खूबसूरत होता है .उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है .यह हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचता है. इसका स्वाद बड़ा ही खट्टा मीठा होता है.
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) के मुताबिक शहतूत जिसे मलबेरी के नाम से भी जाना जाता है. यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ ही हमारी त्वचा, बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमें कई गंभीर बीमारियों से भी बचाने में कारगर होते हैं.
इन बीमारियों में है फायदेमंद : किडनी की बीमारी में, बालों की समस्या में ,त्वचा की समस्या में,फेफड़ों की समस्या में वजन कम करने में,इम्यूनिटी बढ़ाने में शहतूत का सेवन बेहद फायदेमंद होता है.
ऐसे करें उपयोग: डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं की शहतूत सफेद, लाला और काला तीन प्रकार का होता है .जो हमे कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में कारगर होता है. अगर आप किडनी की समस्या से परेशान है. तो आप इसके जूस का सेवन करें. जिससे आपको राहत मिलेगी,आपके बाल असमय सफेद हो रहे हैं. तो इसके जूस का सेवन करे,त्वचा की समस्या से राहत पाने के लिए इसके अर्क का उपयोग करे, फेफड़ों में इन्फेक्शन है तो शहतूत के पेड़ की छाल का सेवन करें. जिससे आपके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे बढ़ते वजन को कम करने में काफी कारगर होता है. इसमें जिंक,मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैंजो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं.