नींबू पानी से लेकर पिलाटेस एक्सरसाइज तक…50 की उम्र में भी फिट और ग्लोइंग हैं चित्रांगदा सिंह, जानें उनका फिटनेस मंत्र

Last Updated:

Chitrangda Singh fitness : 50 की उम्र में भी चित्रांगदा सिंह अपनी फिटनेस और एनर्जी से सबको प्रेरित करती हैं. उनका मानना है कि हेल्दी रहने के लिए डाइटिंग नहीं, बल्कि सही और संतुलित खान-पान जरूरी है. सुबह नींबू पानी से लेकर प्रोटीन-रिच मील और हल्का डिनर तक, उनकी फूड हैबिट्स आसान हैं और हर कोई इन्हें अपनाकर फिट और एक्टिव रह सकता है.

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस चिंद्रोगदा सिंह वैसे तो 50 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है. उनकी स्किन इस उम्र में भी इतनी ग्‍लोइंग है कि हर कोई देखकर सोच में पड़ जाता है कि आखिर इसका राज क्‍या है. तो चलिए जानते हैं.Image Credit: chitrangda-instagram

चित्रांगदा खुद को फिट, एक्टिव और एनर्जेटिक रखने के लिए अपने डाइट पर खास ध्‍यान रखती हैं. हालांकि उनका कहना है कि फिट रहने के लिए बहुत सख्त डाइट की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही समय पर सही खाना और एक्टिव लाइफस्टाइल ज्यादा जरूरी है. यही वजह है कि उनकी फिटनेस हर उम्र की महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी है.Image Credit: chitrangda-instagram

दिन की शुरुआत ऐसे करती हैं- पिंकविला के एक इंटव्‍यू में उन्‍होंने अपने डाइट और वर्कआउट पर खुलकर बातचीत की. एक्‍ट्रेस चित्रांगदा ने बताया कि वह अपना दिन सुबह नींबू पानी से शुरू करती हैं. इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है. उनका मानना है कि सुबह की अच्छी शुरुआत पूरे दिन की एनर्जी तय कर देती है.Image Credit: chitrangda-instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

ब्रेकफास्ट में प्रोटीन जरूरी- ब्रेकफास्ट में वह प्रोटीन लेना नहीं भूलतीं. एग व्हाइट ऑमलेट, उबला अंडा या ऑमलेट सैंडविच उनकी पसंद है. उन्हें ऑमलेट सैंडविच इतना पसंद है कि इसे घर से बाहर ले जाना भी आसान लगता है. साथ में उन्हें कोल्ड कॉफी पीना अच्छा लगता है.Image Credit: chitrangda-instagram

लंच में बैलेंस्ड प्लेट- लंच में वह थोड़े कार्बोहाइड्रेट लेती हैं, जैसे दाल-रोटी और सब्जी. अगर पास्ता खाती हैं तो उसमें सब्जियां, मशरूम या चिकन जरूर मिलाती हैं. उनका फोकस हमेशा बैलेंस्ड प्लेट पर रहता है. कभी-कभी चीट डे भी होता है, जिसमें कढ़ी-चावल, राजमा-चावल या बटर चिकन एन्जॉय करती हैं.Image Credit: chitrangda-instagram

डिनर रखती हैं हल्का-डिनर में वह हल्का खाना पसंद करती हैं, जैसे चिकन सलाद, पनीर की रोटी या दही. इस समय उनका फोकस प्रोटीन पर ज्यादा रहता है. मजेदार बात यह है कि वह दिन में दो गिलास कोल्ड कॉफी जरूर पीती हैं.Image Credit: chitrangda-instagram

डिनर रखती हैं हल्का-डिनर में वह हल्का खाना पसंद करती हैं, जैसे चिकन सलाद, पनीर की रोटी या दही. इस समय उनका फोकस प्रोटीन पर ज्यादा रहता है. मजेदार बात यह है कि वह दिन में दो गिलास कोल्ड कॉफी जरूर पीती हैं.Image Credit: chitrangda-instagram

वर्कआउट का टाइम और पोस्ट-वर्कआउट मील- चित्रांगदा कोशिश करती हैं कि सुबह 10 बजे तक वर्कआउट खत्म कर लें. अगर वर्कआउट के बाद ज्यादा भूख लगती है तो प्रोटीन बार खा लेती हैं, वरना घर आकर ब्रेकफास्ट करती हैं. बादाम दूध में सीरियल और केला उनका फेवरेट पोस्ट-वर्कआउट मील है.Image Credit: chitrangda-instagram

पसंदीदा एक्सरसाइज- उन्हें पिलेट्स(pilates) करना बहुत पसंद है. उनका कहना है कि इससे शरीर में काफी बदलाव आया है और वह खुद को बेहतर महसूस करती हैं. इसके अलावा वह किकबॉक्सिंग भी करती हैं, जिससे फिटनेस के साथ स्ट्रेंथ और स्टैमिना भी बढ़ता है.Image Credit: chitrangda-instagram

डाइटिंग नहीं, हेल्दी आदतें- चित्रांगदा कहती हैं कि उन्होंने कभी सख्त डाइट नहीं की. उन्हें फल खाना बहुत पसंद है और वह नेचुरल, हेल्दी फूड को ही प्राथमिकता देती हैं. इस तरह कह सकते हैं कि अगर आपको फिट रहना है तो सही खाना, एक्टिव रहना और खुद से खुश रहना सीख लें.Image Credit: chitrangda-instagram

homelifestyle

0 की उम्र में भी फिट और ग्लोइंग हैं चित्रांगदा सिंह, जानें उनका फिटनेस मंत्र

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *