नींद न आने से लेकर बाल झड़ने तक… इस देसी दवाई का असर देख हर कोई रह जाएगा हैरान

Last Updated:

आयुर्वेद की दृष्टि से हल्दी को औषधियों का खज़ाना माना गया है. यही वजह है कि नानी-दादी के नुस्खों में इसका विशेष स्थान रहा है. पुराने समय में जब खांसी, जुकाम या दर्द जैसी परेशानियां होती थीं, तो हल्दी वाला दूध रामबाण इलाज माना जाता था. इसमें मौजूद औषधीय गुण न सिर्फ रोगों से लड़ने में मदद करते हैं बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं.

मेरठ, आयुर्वेद, फोटो गैलरी, हल्दी, दूध, उपयोग, औषधीय गुण, लोकल -18,Meerut, Ayurveda, Photo Gallery, Turmeric, Milk, Uses, Medicinal Properties, Local -18

बदलते दौर में भले ही हम छोटी-छोटी बीमारियों को लेकर चिंतित हो जाते हैं और एक्सपर्ट को दिखाने के बाद दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दादी-नानी के दौर में उनकी रसोई में ही हर तरह की बीमारियों का रामबाण इलाज छुपा होता था. इन नुस्खों का उपयोग करके वे विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर करने में काफी कारगर साबित होती थीं. इसी तरह के नुस्खों में हल्दी और दूध का भी उल्लेख मिलता है.

मेरठ, आयुर्वेद, फोटो गैलरी, हल्दी, दूध, उपयोग, औषधीय गुण, लोकल -18,Meerut, Ayurveda, Photo Gallery, Turmeric, Milk, Uses, Medicinal Properties, Local -18

हल्दी और दूध को शरीर के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है. इसी संदर्भ में लोकल 18 की टीम ने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ममता से खास बातचीत की. उन्होंने नानी-दादी के इस नुस्खे के बारे में खुलकर अपनी राय दी और बताया कि आयुर्वेद में हल्दी को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसमें ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को रोकने में काफी उपयोगी साबित होते हैं.

मेरठ, आयुर्वेद, फोटो गैलरी, हल्दी, दूध, उपयोग, औषधीय गुण, लोकल -18,Meerut, Ayurveda, Photo Gallery, Turmeric, Milk, Uses, Medicinal Properties, Local -18

उन्होंने आगे बताया कि हल्दी और दूध का नियमित सेवन कई तरह की बीमारियों के उत्पन्न होने की संभावना को कम कर देता है. इतना ही नहीं, दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और इम्यून बूस्टिंग गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने में काफी मदद मिलती है.

मेरठ, आयुर्वेद, फोटो गैलरी, हल्दी, दूध, उपयोग, औषधीय गुण, लोकल -18,Meerut, Ayurveda, Photo Gallery, Turmeric, Milk, Uses, Medicinal Properties, Local -18

क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं. ऐसे में यदि आप रोजाना दूध के साथ हल्दी का सेवन करते हैं तो इसके औषधीय गुण और भी प्रभावी हो जाते हैं. इससे कई तरह की बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है. वहीं, दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होता है. दोनों के मिश्रण से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और शरीर को अतिरिक्त पोषण भी मिलता है.

मेरठ, आयुर्वेद, फोटो गैलरी, हल्दी, दूध, उपयोग, औषधीय गुण, लोकल -18,Meerut, Ayurveda, Photo Gallery, Turmeric, Milk, Uses, Medicinal Properties, Local -18

इसी के साथ वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि नींद न आना लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. ऐसे में यदि आप रात में हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो यह आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है. इससे शरीर को आराम मिलता है और दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है.

मेरठ, आयुर्वेद, फोटो गैलरी, हल्दी, दूध, उपयोग, औषधीय गुण, लोकल -18,Meerut, Ayurveda, Photo Gallery, Turmeric, Milk, Uses, Medicinal Properties, Local -18

महिला और पुरुष दोनों ही नींद की समस्या से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके समाधान के लिए वे तरह-तरह की दवाइयों का सहारा भी लेते हैं. लेकिन, अगर वे हल्दी और दूध का नियमित सेवन करें, तो इससे न केवल नींद की समस्या कम हो सकती है, बल्कि उनकी त्वचा भी स्वस्थ और निखरी रहेगी. साथ ही, बाल झड़ने जैसी परेशानी का भी समाधान मिलेगा.

मेरठ, आयुर्वेद, फोटो गैलरी, हल्दी, दूध, उपयोग, औषधीय गुण, लोकल -18,Meerut, Ayurveda, Photo Gallery, Turmeric, Milk, Uses, Medicinal Properties, Local -18

उन्होंने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि किसी भी दवाई या नुस्खे का उपयोग सही मात्रा में होना चाहिए. ऐसे में अगर आप हल्दी और दूध का सेवन करना चाहते हैं, तो एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर अच्छी तरह मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं. इसे अपनी रोज़मर्रा की आदत का हिस्सा बनाएं. लेकिन अगर इसके सेवन से किसी प्रकार की समस्या हो, तो तुरंत किसी एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर लें.

मेरठ, आयुर्वेद, फोटो गैलरी, हल्दी, दूध, उपयोग, औषधीय गुण, लोकल -18,Meerut, Ayurveda, Photo Gallery, Turmeric, Milk, Uses, Medicinal Properties, Local -18

बताते चलें कि किसी भी दवाई का उपयोग डॉक्टर की ओर से बताए गए वजन और उम्र के हिसाब से ही सीमित मात्रा में करना चाहिए. इसी तरह अगर आप हल्दी का सेवन कर रहे हैं, तो इसे भी सीमित मात्रा में ही लें. क्योंकि अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही, हल्दी का उपयोग करते समय उसकी गुणवत्ता की पहचान करना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि बाजार में रंग मिलाकर बनाए गए हल्दी पाउडर भी बड़ी संख्या में उपलब्ध रहते हैं. 

homelifestyle

नींद न आने से लेकर बाल झड़ने तक… इस देसी दवाई का असर देख हर कोई रह जाएगा हैरान

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *