Last Updated:
Aloe vera Health Benefits: एलोवेरा को अब तक सिर्फ त्वचा और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता था, लेकिन इसकी फली भी उतनी ही फायदेमंद है. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के बाद इसकी सब्जी और अचार बड़े चाव से बनाए जाते हैं. यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन E, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन, त्वचा और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं. इसकी फली दो हफ्तों तक खराब नहीं होती और हाई डिमांड में रहती है.

एलोवेरा एक औषधीय जड़ीबूटी है. इसके उपयोग से अन्य को आयुर्वेदिक दवाइयां बनती है. यह मानव शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है एलोवेरा की फली भी होती है जो इससे भी अधिक फायदेमंद होती है. इसकी फलियों से बनने वाली सब्जी और अचार भी बाजार में खूब पसंद किए जाते हैं. इससे स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिलता है.

बारिश के बाद राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी सब्जी बनना आम बात है. एलोवेरा की यहां फली साल में केवल कुछ महीने ही मिलती है. मार्केट में भी इसकी भारी डिमांड रहती है. इस फलियों का एक विशेष गुण यह है कि यह जल्दी खराब नहीं होती.

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि साधारण हरी सब्जियों की तुलना में एलोवेरा की फली लगभग दो सप्ताह तक ताज़ा बनी रहती है. यही कारण है कि लोग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए भी पसंद करते हैं. बाजार भाव की बात करें तो रेनवाल मंडी में एलोवेरा की फली 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

विक्रेताओं का कहना है कि कीमत थोड़ी अधिक जरूर है, लेकिन इसके औषधीय लाभ और लंबे समय तक टिकने की क्षमता इसे विशेष बनाती है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि एलोवेरा की फली केवल स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है. इसमें मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. यही कारण है कि जिम करने वाले या एक्सरसाइज करने वाले लोग इसे उबालकर भी सेवन करते हैं.

डॉक्टर के अनुसार, एलोवेरा की सब्जी में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से त्वचा को प्राकृतिक नमी मिलती है और वह लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है. यही नहीं, यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने का भी काम करता है.

पाचन तंत्र के लिए भी एलोवेरा की फली बेहद फायदेमंद साबित होती है. इसकी सब्जी का सेवन करने से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी आम समस्याएं दूर होती हैं. इस प्रकार यह सब्जी स्वाद और सेहत दोनों का संगम है.