Last Updated:
Potato Juice Benefits: आलू केवल खाने की सब्जी ही नहीं, बल्कि त्वचा, बाल और सेहत के लिए भी फायदेमंद घरेलू उपाय माना जाता है. ब्यूटी एक्सपर्ट हंसा देवी कर के अनुसार आलू के रस में विटामिन C, बी-कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखार देने और शरीर को पोषण देने में सहायक होते हैं. इसका उपयोग पिगमेंटेशन, सनटैन और काले धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और स्कैल्प को पोषण देने में भी सहायक माना जाता है.
आलू का नाम सुनते ही अक्सर हमें उससे बनने वाली सब्जी, पराठे या पकौड़े याद आते है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही साधारण सा आलू आपकी त्वचा की चमक बढ़ा सकता है, बालों को मजबूत बना सकता है और पेट की समस्याओं में भी राहत दे सकता है? जी हां, आज हम आपको घरेलू उपाय की सीरीज में आलू से होने वाले चमत्कारी फायदो के बारे में बताएगें. ब्यूटी एक्सपर्ट हंसा देवी कर ने बताया कि आलू का रस आजकल एक प्राकृतिक घरेलू उपाय के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहा है. इसमें विटामिन C, बी-कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और बाहर से निखार लाते हैं. खास बात यह है कि यह सस्ता, आसान और बिना ज्यादा खर्च का उपाय है.
आलू का रस त्वचा के लिए प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है. यह पिगमेंटेशन, मुंहासों के निशान, सनटैन और काले धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद विटामिन C त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा में कसाव और चमक आती है. नियमित उपयोग से चेहरा साफ, ताजा और दमकता हुआ दिख सकता है. अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना चाहती हैं, तो आलू का रस एक सरल और सुरक्षित विकल्प हो सकता है.
आलू का रस डार्क सर्कल और सूजन कम करने में भी फायदेमंद है. देर रात तक जागना, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और तनाव के कारण आंखों के नीचे काले घेरे आम समस्या बन चुके हैं. आलू का रस ठंडक देने वाला होता है. यह आंखों के नीचे की सूजन कम करने और कालेपन को हल्का करने में सहायक हो सकता है. रुई में रस लगाकर 10 से 15 मिनट आंखों के नीचे रखें. धीरे-धीरे त्वचा में ताजगी और हल्कापन महसूस हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आलू तैलीय त्वचा और मुंहासों को नियंत्रित करने में मददगार है. अगर आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है और बार-बार पिंपल्स हो जाते हैं, तो आलू का रस आपके लिए उपयोगी हो सकता है. यह अतिरिक्त तेल (सीबम) को संतुलित करने में मदद करता है और रोमछिद्रों को साफ रखता है. इससे मुंहासों की संभावना कम हो सकती है. नियमित उपयोग से त्वचा ज्यादा साफ और संतुलित नजर आ सकती है.
धूप से हुए नुकसान की मरम्मत- धूप में ज्यादा समय बिताने से त्वचा में जलन, लालिमा और टैनिंग हो जाती है. आलू का रस अपनी शीतल प्रकृति के कारण त्वचा को ठंडक देता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूरज की हानिकारक किरणों से हुए नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं. यह त्वचा को आराम पहुंचाता है और उसे फिर से ताजा बनाने में सहायक हो सकता है.
आलू का रस बालों की सेहत के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते हैं. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक हो सकता है. नियमित रूप से आलू का रस लगाने से बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है. साथ ही यह स्कैल्प की सफाई कर रूखापन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है. प्राकृतिक रूप से बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाए रखने के लिए इसका उपयोग फायदेमंद माना जाता है.
आलू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक माने जाते हैं. यह पोषक तत्व शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को सक्रिय बनाए रखते हैं. इसके अलावा आलू के गुण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने की प्राकृतिक प्रक्रिया को भी सहारा दे सकते हैं. इससे शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद मिलती है. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर हल्का, ताजा और अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकता है
.