बच्चों से बुजुर्ग तक, रोज 30 मिनट करें ये योगासन, ठंड में भी पूरे दिन बने रहेंगे फुर्तीले, शरीर रहेगा गर्म

Last Updated:

Winter Easy Yoga Tips: फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार, कुछ ऐसे सरल योगासन, जिन्हें बच्चे, बुजुर्ग और युवा बिना किसी अतिरिक्त तैयारी के कर सकते हैं. 30 मिनट के इन 8 आसनों को खड़े होकर, बैठकर और अंत में रिलैक्सेशन पोज में किया जा सकता है. जानें इनकी खासियत…

सर्दियों में अक्सर शरीर में जकड़न और थकान बढ़ जाती है. ऐसे मौसम में योगा करना न सिर्फ शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि दिनभर फुर्ती बनाए रखता है. योगाचार्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह बताते हैं कि यदि रोजाना सिर्फ 25 से 30 मिनट का समय दिया जाए तो कुछ आसान योगासन हर उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं.

Winter yoga tips, Easy yoga for beginners, 30-minute yoga routine, Yoga for kids and elders, Yoga benefits in winter, heal tips, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

सर्दी में सबसे पहले शरीर को गर्म करने के लिए सूर्य नमस्कार को शामिल करें. इसके 12 स्टेप होते हैं जिन्हें कम से कम 10 बार करना चाहिए. इससे पूरे शरीर की मांसपेशियां खिंचती हैं और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है. फैट घटाने में भी यह असरदार माना जाता है.

Winter yoga tips, Easy yoga for beginners, 30-minute yoga routine, Yoga for kids and elders, Yoga benefits in winter, heal tips, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

खड़े होकर किए जाने वाले आसनों में ताड़ासन सबसे सरल माना जाता है. सीधे खड़े होकर पूरे शरीर को ऊपर की ओर तानते हुए 10 से 15 सेकंड रुकना होता है. इससे रीढ़ सीधी रहती है और बैलेंस मजबूत होता है. सर्दियों में सुस्ती दूर करने के लिए यह आसन बेहद उपयोगी माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Winter yoga tips, Easy yoga for beginners, 30-minute yoga routine, Yoga for kids and elders, Yoga benefits in winter, heal tips, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

वीरभद्रासन भी ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा देने वाला आसन है. एक पैर आगे और दूसरा पीछे रखकर आगे वाले घुटने को मोड़ना होता है. दोनों हाथ फैलाकर कुछ देर रुकने से पैरों की ताकत बढ़ती है और स्टैमिना में सुधार होता है. योगाचार्य बताते हैं कि यह आसन फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है.

Winter yoga tips, Easy yoga for beginners, 30-minute yoga routine, Yoga for kids and elders, Yoga benefits in winter, heal tips, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

बैठकर किए जाने वाले आसनों में वज्रासन सबसे लोकप्रिय है. घुटनों के बल बैठकर एड़ियों पर वजन डालते हुए रीढ़ सीधी रखनी होती है. खाने के बाद करने पर यह पाचन को मजबूत बनाता है और गैस-एसिडिटी में आराम देता है. सर्दियों में पेट से जुड़े समस्याओं में यह काफी मददगार होता है.

Winter yoga tips, Easy yoga for beginners, 30-minute yoga routine, Yoga for kids and elders, Yoga benefits in winter, heal tips, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

सुवज्रासन भी वज्रासन का सरल रूप है. इसमें सिर्फ गहरी और लंबी सांस का अभ्यास शामिल होता है. यह आसन मन को शांत करता है और शरीर में गर्मी बनाए रखने में सहायक होता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि तनाव कम करने के लिए यह आसन रोज करना चाहिए.

Winter yoga tips, Easy yoga for beginners, 30-minute yoga routine, Yoga for kids and elders, Yoga benefits in winter, heal tips, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

सुखासन में पालथी मारकर बैठा जाता है और आंखें बंद करके गहरी सांसें ली जाती हैं. यह आसन मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है. सुबह के समय ठंड में जब दिमाग भारी महसूस होता है तो सुखासन ऊर्जा और शांति दोनों देता है.

Winter yoga tips, Easy yoga for beginners, 30-minute yoga routine, Yoga for kids and elders, Yoga benefits in winter, heal tips, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

पद्मासन भी बैठकर किया जाने वाला आसन है, जिसमें दोनों पैरों को विपरीत जांघों पर रखना होता है. यह शरीर को स्थिर बनाता है और मन को शांत रखता है. ध्यान के समय इसे सबसे बेहतर पोज माना जाता है.

Winter yoga tips, Easy yoga for beginners, 30-minute yoga routine, Yoga for kids and elders, Yoga benefits in winter, heal tips, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

अंत में शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करने के लिए शवासन जरूर करें. पीठ के बल लेटकर पूरे शरीर को ढीला छोड़ देना होता है. इससे मानसिक तनाव घटता है और शरीर की थकान दूर होती है. योगाचार्य कहते हैं कि शवासन से योग के सभी आसनों का पूरा लाभ मिलता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बच्चों से बुजुर्ग तक, रोज 30 मिनट करें ये योगासन, पूरे दिन बने रहेंगे फुर्तीले

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *