Android 17: अगर आपको लगता है कि आपका स्मार्टफोन सिर्फ कॉल, चैट और सोशल मीडिया तक ही सीमित है, तो चौंकने के लिए तैयार हो जाइए. मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 17 (Android 17) आपके फोन को सीधे एक मिनी PC में बदलने की तैयारी में है. डेस्कटॉप मोड से लेकर AI मैजिक तक, इतना कुछ नया आने वाला है कि मोबाइल का पूरा अनुभव ही बदल जाएगा. गूगल का यह बड़ा अपडेट 2026 में धमाका करने जा रहा है और माना जा रहा है कि यह एंड्रॉयड के इतिहास में सबसे पावरफुल अपग्रेड साबित होगा.
हाल ही में जून-2025 में गूगल ने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड-16 को लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी की नजर अगले बड़े अपडेट एंड्रॉयड 17 पर है. इस नए वर्जन का कोडनेम सिनेमन बन (Cinnamon Bun) रखा गया है और इसमें डिजाइन, प्राइवेसी, एआई और डेस्कटॉप मोड में बड़े सुधार देखने को मिलेंगे. उम्मीद है कि यह अपडेट 2026 के मिड में लॉन्च किया जाएगा.
कब आएगा एंड्रॉयड 17?
- Developer Preview: नवंबर 2025 के आसपास डेवलपर्स के लिए पहला वर्जन जारी हो सकता है.
- Beta Version: 2026 की शुरुआत में पब्लिक बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट होगा.
- Stable Version: फाइनल और स्टेबल वर्जन जून 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है. सबसे पहले यह गूगल पिक्सल फोन पर आएगा.
कौन-कौन से फोन में मिलेगा Android 17?
गूगल ने आधिकारिक लिस्ट तो जारी नहीं की है, लेकिन एंड्रॉयड के अपडेट पैटर्न के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गूगल पिक्सल फोन जो पिछले तीन साल में लॉन्च हुए हैं, वे अपडेट पाएंगे. इसमें Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 9 और Pixel 10 सीरीज भी शामिल होंगी. Pixel 8 सीरीज के बाद गूगल ने 7 साल तक ओएस अपडेट देने का वादा किया है, इसलिए कई मॉडल आसानी से एंड्रॉयड 17 तक पहुंचेंगे. Samsung, OnePlus, Xiaomi, Vivo जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप फोन सबसे पहले यह अपडेट पाएंगे.
Android 17 के फीचर्स-
1. पूरी तरह नया डेस्कटॉप मोड- एंड्रॉयड 17 में एक एडवांस्ड डेस्कटॉप मोड आने वाला है. फोन को मॉनिटर या लैपटॉप से जोड़ते ही स्क्रीन एक PC जैसे इंटरफेस में बदल जाएगी. यह Samsung DeX जैसी सुविधा को सीधी चुनौती देगा.
2. मजबूत प्राइवेसी और सुरक्षा- Android 17 में प्राइवेसी को और कड़ा किया जाएगा.
- बैकग्राउंड में चलने वाली ऐप्स पर कंट्रोल
- नेटवर्क स्कैनिंग पर अलर्ट
- मैलवेयर डिटेक्शन के लिए बेहतर ऑन-डिवाइस टूल
- यूजर्स को अपने डेटा पर ज्यादा पारदर्शिता और सुरक्षा मिलेगी.
3. नई डिजाइन और पर्सनलाइजेशन
- वॉलपेपर के हिसाब से ऑटो-जनरेट थीम और कलर पैलेट
- ज्यादा इंटरैक्टिव विजेट्स
- नोटिफिकेशन शेड में बेहतर और तेज इंटरफ़ेस
- कीबोर्ड को रीसाइज या जूम करने का ऑप्शन
4. AI और परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार
- Android 17 ज्यादा स्मार्ट और तेज होगा.
- बैटरी मैनेजमेंट में सुधार
- ऐप डेवलपर्स के लिए मजबूत APIs
- अपडेट्स अब और तेजी से मिलेंगे
- एआई की मदद से फोन पर स्मार्ट रिकमेंडेशन और ऑप्टिमाइजेशन
.