ऐश्वर्या से आलिया भट्ट तक… जब इंटरनेशनल इवेंट में बी-टाउन क्वीन्स साड़ी में पहुंचीं, दुनिया ने देखी भारतीय खूबसूरती

Last Updated:

Actresses In Saree At Global Event: भारतीय साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और नारी सौंदर्य की पहचान है. आज के इस मॉर्डन समय में इंडियन एक्ट्रेसेस कई मौकों पर साड़ी में अपनी खूबसूरती का परचम लहरा चुकी है. फिर वो चाहे कान्स फिल्म फेस्टिवल हो या लंदन प्रीमियर और दूसरे ग्लोबल इवेंट रेड कार्पेट. ये कहना गलत नहीं है कि साड़ी आज “एथनिक” से आगे बढ़कर “ग्लोबल एलीगेंस” बन चुकी है. इन 5 एक्ट्रेसेस के ये साड़ी लुक इसके बेहतरीन उदाहरण हैं.

साल 2002 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने देवदास के प्रीमियर पर डिजाइनर नीता लुल्ला की मस्टर्ड येलो साड़ी पहनकर कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ग्रीन, शीयर और क्लासिक साड़ियों के जरिए भारतीय साड़ी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई.

दीपिका पादुकोण ने 2010 में कान्स में रोहित बल की आइवरी-गोल्ड साड़ी पहनकर सादगी में शान दिखाई. बाद में सब्यसाची और अबू जानी-संदीप खोसला की साड़ियों में उनका आत्मविश्वास और निखर कर सामने आया.

सोनम कपूर आहूजा को साड़ी के साथ प्रयोग करने के लिए जानी जाती है. 2013 में The Great Gatsby के प्रीमियर पर उनकी अनामिका खन्ना की फ्यूजन साड़ी-जैकेट स्टाइल बेहद चर्चित रही. ट्राउजर साड़ी, केप साड़ी और मेटैलिक ड्रेप्स ने उन्हें फैशन ट्रेंडसेटर बना दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विद्या बालन ने कई बार रेड कारपेट पर सब्यसाची की साड़ियों के साथ क्लासिक और शालीन स्टाइल को अपनाया. मोती के हार, सॉफ्ट रंग और पारंपरिक ड्रेपिंग ने उनके लुक को कालजयी बनाया.

आलिया भट्ट ने लंदन में Poacher के प्रीमियर पर मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक वेलवेट साड़ी पनकर सबका ध्यान खींचा था. गोल्डन ज़री बॉर्डर वाली इस साड़ी ने उनके लुक को रॉयल बनाया. स्लीवलेस ब्लाउज, पर्ल नेकलेस, स्टड ईयररिंग्स और रेड लिप्स के साथ आलिया का लुक सिंपल होते हुए भी बेहद क्लासी लग रहा था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जब इंटरनेशनल इवेंट में बी-टाउन क्वीन्स साड़ी में पहुंचीं

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *