सहेली बोली- तू मेरे प्रेमी से बात कर: चार महीने से ब्लैकमेल किया, धर्म परिवर्तन करवाया, होटल में बुलाया; आखिरकार पकड़े गए – Chhatarpur (MP) News

तूने, मेरे प्रेमी से बात नहीं की तो हम दोनों तेरे घरवालों को तेरे बारे में उल्टा-सीधा बोल देंगे। इस एक धमकी से डरी एक लड़की कई महीनों से ब्लैकमेल होती रही। आरोपी ने उसका वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और उसे होटल में मिलने बुलाया। यहां

.

यह सब हुआ है, छतरपुर की रहने वाली एक लड़की के साथ। शुक्रवार को लड़के ने पीड़ित को होटल में बुलाया। 35 हजार कैश लाने को कहा। वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए कुछ सामग्री भी लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया हैं। उसकी प्रेमिका को भी थाने पर बुलाया गया।

दैनिक भास्कर ने इस घटनाक्रम पर लड़की और उसकी मदद करने वालों से बात की, पढ़िए यह रिपोर्ट…

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सबसे पहले पढ़िए पूरा घटनाक्रम…

छतरपुर में शुक्रवार को अनस खान नामक युवक को पन्ना रोड स्थित होटल आदर्श प्लाजा से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने पकड़ा। उन्होंने बताया कि अनस लड़की को ब्लैकमेल कर रुपए मांग रहा था। आरोप है कि वह लड़की को फोटो-वीडियो दिखाकर धमका रहा था और पैसे मांग रहा था। गुस्साए लोगों ने नाले की गंदगी उसके मुंह पर पोती और उसे पकड़कर थाने ले गए।

लड़की के ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी…

23 साल की पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली उसके मोबाइल से अक्सर उसी के समाज के अपने प्रेमी अनस खान से बात करती थी। 5 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे मैं सहेली के साथ हनुमान टौरिया के पास मिड सिटी होटल गई थी। अनस कई बार मुझे कॉल करता और बात करने के लिए कहता था। मैंने यहां पर सब बातें सहेली को बता दी। सहेली ने कहा- अगर तू अनस ने बात नहीं करेगी तो तेरे घरवालों को तेरे बारे में उल्टा-सीधा बता देंगे। मैं उसकी बातों में आ गई और अनस से बात करने लगी।

एक दिन अनस ने कहा- तेरा भाई नशा करता है, मेरे पास एक व्यक्ति है, जो नशा छुड़वाता है। इसके लिए तुम्हें 15 हजार रुपए खर्च करने होंगे। मैंने अपने घर पर मां और भाभी को यह बात बताई। अनस की बातों में आकर हमने 10 हजार रुपए जुटाकर अनस को दे दिए। भाई का नशा छुड़ाने काे लेकर मेरी अनस से लगातार फोन पर बातचीत होने लगी।

विहिप पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवती को बचाया।

विहिप पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंचे और युवती को बचाया।

अनस धर्म बदलने का दबाव डालने लगा

लड़की ने बताया कि अनस धीरे-धीरे मुझ पर दबाव बनाने लगा। कहता तुम अपना धर्म छोड़कर मेरे धर्म में आ जाओ। मैं तुमसे शादी कर लूंगा। मेरा धर्म तुम्हारे धर्म से अच्छा है। मेरी कुछ वीडियो रिकॉर्डिंग अनस ने पास थी। अनस मुझ पर दबाब बनाता था कि अगर तुम मिलने नहीं आई तो मैं तुम्हारे वीडियो वायरल कर दूंगा। इसी डर से 21 नवंबर को सुबह करीब 9.30 बजे मैं आदर्श प्लाजा होटल पन्ना रोड पर पहुंची थी। यहां अनस पहले मौजूद था। अनस ने भीतर चलने का कहा और मेरा हाथ पकड़ लिया। इस पर हमारे बीच धक्का-मुक्की हो गई। अनस अनबैलेंस होकर नीचे गिर गया। इसके बाद मैंने शोर मचाया। कुछ ही देर में मेरी परिचित शैली राजा और मयूर बाधवानी समेत बहुत से लोग आ गए।

आरोपी अनस के चेहरे पर नाले की गंदगी लगा दी गई।

आरोपी अनस के चेहरे पर नाले की गंदगी लगा दी गई।

अब पढ़िए मददगार लड़की ने जो बताया…

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजक शैली राजा ने बताया कि जिस लड़की को आरोपी होटल लेकर गया था, वह पिछले कई महीने से इनका शिकार हो रही थी। कुछ समय से यह काफी परेशान चल रही थी। मैं उसे जानती थी, इसलिए परेशानी का कारण पूछा। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन जब बहुत परेशान हो गई तो एक दिन उसका सारा दर्द सामने आ गया। उसने मुझसे मदद मांगते हुए कहा- लड़का मुझे फिर से बुला रहा है। मैंने पूछा-कब। उसने आज की तारीख बताई। मैंने अपने परिषद के वरिष्ठों को पूरी बात बताई। लड़की को कहा- तुम जाओ, हम पीछे से आएंगे। इसके बाद हमने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।

परिचित लड़की ने ही लड़के से मिलवाया

शैली राजा के अनुसार- पीड़ित के घर में कुछ परेशानी चल रही थी। मोहल्ले की ही एक लड़की से उसने इसका जिक्र किया था। उससे कहा- कोई झाड़-फूंक वाला तो बताओ। लड़की ने कहा- बिल्कुल तुम्हारी मदद हो जाएगी। उसने अपने समाज के अनस से उनकी मुलाकात करवाई।

आरोपी ने पीड़ित के भाई को भी पीटा

शैली के अनुसार – लड़की ने जब सुसाइड की कोशिश की तो परिवार ने उसे समझाया। लड़की का भाई अनस को समझने गया तो वह उसे धमकाने लगा। उसने उल्टा बहन को उसके पास भेजने को कहा। भाई ने विरोध किया तो उसने उसे पीटा। परिवार के कहने पर उसने मुझसे सब बातें शेयर की।

विश्व हिंदू परिषद के मयूर वाधवानी ने बताया कि लड़की ने शैली राजा को बताया कि आज लड़के ने होटल में बुलाया है। उसने साथ में 35 हजार रुपए लेकर आने को कहा है। संबंध बनाने और मटन बिरियानी खाने के लिए भी दबाव डाल रहा है। पहले भी वह 15 हजार रुपए ले चुका है।

प्लानिंग के तहत हमने लड़की को होटल में भेजा और जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुई, पीछे से हम सभी पहुंच गए। कमरे में बिरयानी रखी हुई थी। आपत्तिजनक सामग्री भी वह लेकर आया था। उसे तत्काल पकड़ा और थाने लेकर आए।

मयूर ने बताया कि जिस लड़की ने अनस से पहचान करवाई। उसी ने दोस्ती का गलत फायदा उठाया और उसका नहाते हुए एमएमएस बना लिया। उसी ने अनस को वीडियो भेजे, जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

लड़के के जेब से आपत्तिजनक सामग्री मिली है

सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह के अनुसार- ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ की धारा में युवक पर केस दर्ज किया गया है। संबंधित लड़की को भी परिवार के साथ पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है। लड़की ने शिकायत में बताया कि एक लड़की ने अपने समाज के एक लड़के से उसकी मुलाकात करवाई थी। भाई की तबीयत खराब रहती थी। इसी संबंध में लड़की से बात की थी। लड़के ने पहले इलाज के नाम पर कुछ पैसे लिए। बाद में पहचान बढ़ी तो वीडियो कॉल रिकार्ड कर ब्लैकमेल करने लगा। आज भी मिलने बुलाया था। लड़की ने इसका विरोध किया। युवक के जेब में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। वह अनैतिक कार्य करने की कोशिश में था।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *