- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Friday (20 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
20 मार्च, शुक्रवार को सिंह राशि वालों को काम में तारीफ और घरेलू सुख मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों को करियर में नया मौका और रुका हुआ फायदा मिल सकता है। धनु राशि वालों को लेनदेन और सहयोग से फायदा हो सकता है।
मकर राशि वालों के प्रमोशन के संकेत हैं। कुंभ राशि वालों को बचत और सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। मीन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक तालमेल और काम में प्रगति का दिन है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – फोर ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन शांति, विश्राम और संतुलन को समर्पित रहेगा। आप घरेलू कामों से थोड़ा दूर रहना चाहेंगे। घर के बड़े आपकी धीमी ऊर्जा को समझते हुए आराम करने की सलाह देंगे। हाउसवाइफ के लिए यह हल्के कामों का दिन है, इसलिए बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, लेकिन नए खर्चों से बचना उचित होगा। घर में सामान्य दिनचर्या चलती रहेगी और मन को सुकून देने वाला माहौल बना रहेगा।
करियर – काम का दबाव कम रहेगा। रुके हुए कामों को आप ध्यान से पूरा कर पाएंगे। नई योजनाओं पर तुरंत फैसला लेने से बचें। नौकरी बदलने को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है। जरूरी दस्तावेज दोबारा जांचना फायदेमंद रहेगा। दिन प्लानिंग और पुराने डाटा को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा है। लव – साथी के साथ बातचीत हल्की और संतुलित बनी रहेगी। किसी पुराने भावनात्मक मुद्दे पर धीरे-धीरे स्पष्टता मिलेगी। पुराने संपर्क से जुड़ी यादें या हल्की उलझन उभर सकती है। रिश्तों में थोड़ी दूरी और कम बात होने का एहसास हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी रहेगा। हेल्थ – पैरों में कमजोरी और शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से भी शांति की जरूरत रहेगी। प्राणायाम, हल्का स्ट्रेच और पर्याप्त पानी पीने से राहत मिलेगी। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
वृष – टेन ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन थकान, उलझन और तनाव का एहसास करा सकता है। घर में किसी बीती बात को लेकर हल्का तनाव उभर सकता है। हाउसवाइफ पर अचानक काम का भार बढ़ सकता है, जिससे मन थोड़ा उदास हो सकता है। आर्थिक मामलों में अड़चनें दिखाई देंगी और किसी योजना को रोकना पड़ सकता है। परिवार में किसी यात्रा, मीटिंग या छोटी योजना को टालना पड़ सकता है। शाम होते-होते मन हल्का होगा और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
करियर – ऑफिस का काम भारी महसूस हो सकता है। टीम में भ्रम, बातों की कमी और अचानक बदलाव असहजता बढ़ा सकते हैं। किसी गलती के सामने आने से अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। बॉस का रवैया सख्त रह सकता है, इसलिए संयम और साफ बातचीत जरूरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रिजेक्शन या देरी का सामना करना पड़ सकता है। लव – साथी आपकी खामोशी को गलत समझ सकते हैं, इसलिए खुलकर बात करना जरूरी रहेगा। कुछ लोगों को पुराने विवाद की याद फिर परेशान कर सकती है। अविवाहित लोगों के लिए किसी बातचीत का अचानक रुकना चिंता बढ़ा सकता है। विवाहित लोगों को रिश्ते में भरोसा फिर से मजबूत करने की जरूरत होगी। हेल्थ – कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। स्क्रीन टाइम कम रखना बेहतर रहेगा। पानी, आराम और हल्का भोजन लाभ देगा। शाम को हल्की वॉक या शांत संगीत से राहत मिलेगी। लकी कलर – ब्लू, लकी नंबर – 2
मिथुन – फाइव ऑफ पेंटाकल्स आज आप खुद को थोड़ा अकेला या अनदेखा महसूस कर सकते हैं। बुजुर्गों की जरूरतों पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि वे भावनात्मक सहारे की अपेक्षा रखेंगे। बच्चों के मूड में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे घर का माहौल कुछ शांत और ठहरा हुआ लग सकता है। हाउसवाइफ को घरेलू जिम्मेदारियां ज्यादा महसूस होंगी और कुछ लोग आर्थिक दबाव की वजह से फैसले टाल सकते हैं। परिवार में किसी खर्च को लेकर चर्चा संभव है।
करियर – ऑफिस में संसाधनों की कमी या टीम का पूरा सहयोग न मिलने से काम रुक सकता है। पुराने प्रोजेक्ट में किए गए प्रयासों का परिणाम देर से मिलेगा। आपकी मेहनत वरिष्ठों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए साफ संवाद बनाए रखें। कुछ लोगों को रिजेक्शन या प्रतिक्रिया न मिलने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लव – रिश्तों में दूरी और भावनात्मक ठंडापन महसूस हो सकता है। साथी आपकी थकान को उदासीनता समझ सकता है, इसलिए थोड़ी-सी बातचीत भी जरूरी होगी। अविवाहित लोगों को किसी बातचीत का अचानक खत्म होना खल सकता है। दिल की बात कहना कठिन लगेगा, लेकिन शाम के बाद स्थिति थोड़ी सहज हो सकती है। हेल्थ – शरीर में थकान, भारीपन और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को चक्कर, लो एनर्जी या ब्लड प्रेशर में हल्का बदलाव परेशान कर सकता है। पानी और आराम की मात्रा बढ़ाएं। लकी कलर – ग्रीन, लकी नंबर – 5
कर्क – फाइव ऑफ वांड्स आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है। बुजुर्ग किसी बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दे सकते हैं और बच्चों की जिद या चंचलता से घर का माहौल थोड़ा अस्थिर हो सकता है। हाउसवाइफ को कामों का दबाव और परिवार के अलग-अलग स्वभाव के बीच संतुलन बनाना कठिन लग सकता है। धन और काम से जुड़े विषयों पर चर्चा या विचार-विमर्श होने की संभावना है।
करियर – ऑफिस में विचारों का टकराव, टीम के बीच मतभेद और काम की दिशा को लेकर भ्रम बढ़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट की योजना पर सहकर्मी से असहमति होने से काम की गति धीमी पड़ सकती है। बॉस की अपेक्षाएं अधिक रहेंगी, हालांकि शाम तक माहौल थोड़ा सामान्य होने लगेगा। लव – रिश्तों में रूखापन या छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। साथी के अलग नजरिए या व्यवहार से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। अविवाहित लोगों को बातचीत में रुकावट या गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है। मित्र भी किसी विषय पर अलग राय रखते हुए हल्की नाराजगी जता सकते हैं। हेल्थ – मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और थकान अधिक महसूस हो सकती है। नींद कम आ सकती है या बार-बार टूट सकती है। पर्याप्त पानी और संतुलित आहार लें। थोड़ी देर टहलना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6
सिंह – नाइन ऑफ कप्स आज घर में स्नेह और संतुलन भरा माहौल बना रहेगा। बच्चे आपकी किसी बात से प्रेरित होकर दिन को उत्साह से भर देंगे। हाउसवाइफ को कामों में सहजता महसूस होगी और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा और कोई रुका हुआ छोटा काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी पारिवारिक इच्छा के पूरी होने जैसा सुखद अनुभव मिल सकता है। घर में मधुर संवाद, शांत ऊर्जा और हल्की खुशी का वातावरण रहेगा।
करियर – ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है। कोई छोटा लक्ष्य हासिल होने से संतोष मिलेगा। बॉस आपकी स्थिरता और धैर्य की प्रशंसा कर सकते हैं। सहकर्मियों से भी सहयोग मिलने की संभावना है। लव – रिश्तों में मधुरता और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। साथी आपकी बातों को समझेंगे और दिन में अच्छी बातचीत होगी। किसी पुरानी गलतफहमी का समाधान भी मिल सकता है। अविवाहित लोगों को नई मुलाकात या सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। प्रेम में बिना तनाव के जुड़ाव महसूस होगा। हेल्थ – पाचन बेहतर रहेगा, ऊर्जा संतुलित बनी रहेगी और शरीर ज्यादा थका हुआ महसूस नहीं करेगा। पर्याप्त पानी और फल लें। योग या हल्की स्ट्रेचिंग मानसिक शांति बनाए रखेगी। कुल मिलाकर स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3
कन्या – पेज ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सीखने, प्रयास करने और परिवार में संतुलन बनाए रखने का है। बच्चे पढ़ाई या किसी नई गतिविधि में आपकी प्रेरणा से आगे बढ़ सकते हैं। हाउसवाइफ को घर के कामों में थोड़ा अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, क्योंकि कोई छोटा खर्च अचानक सामने आ सकता है। परिवार में कामों के बंटवारे को लेकर हल्की चर्चा हो सकती है, लेकिन माहौल सकारात्मक बना रहेगा।
करियर – ऑफिस में नई जिम्मेदारी या किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। सीखने और सुधार के अवसर बढ़ेंगे। किसी सीनियर से मिला छोटा मार्गदर्शन आगे काफी उपयोगी साबित होगा। काम की गति सामान्य रहेगी, लेकिन फोकस बनाए रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी दस्तावेज या जरूरी कागज पर साइन करने से पहले अच्छी तरह जांच करना जरूरी है। लव – रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर स्पष्टता आएगी। साथी के साथ किसी ट्रिप की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों को किसी समझदार और गंभीर व्यक्ति से बातचीत का अवसर मिलेगा। रिश्ते में थोड़ी दूरी या कम संवाद महसूस हो सकता है, लेकिन भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी। हेल्थ – विटामिन की कमी या हल्की थकान महसूस हो सकती है। पैरों में हल्का दर्द या शरीर में कमजोरी आ सकती है। पानी और संतुलित आहार पर ध्यान दें। जो लोग ज्यादा स्क्रीन का उपयोग करते हैं, उन्हें आंखों में हल्की जलन हो सकती है। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7
तुला – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन मानसिक भार कम करने और परिवार में शांति स्थापित करने का संकेत देता है। घर का वातावरण धीरे-धीरे शांत और संतुलित होगा, और बुजुर्गों की सलाह से स्थितियां बेहतर बनेंगी। हाउसवाइफ को घर के प्रबंधन में सहजता महसूस होगी, क्योंकि कुछ काम सरलता से पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में पिछली उलझनें सुलझेंगी और जरूरी खर्च नियंत्रण में रहेगा। यात्रा या स्थान परिवर्तन से जुड़े विचार भी मन में आ सकते हैं।
करियर – काम में मानसिक दबाव घटेगा और परिस्थितियां सहज लगेंगी। किसी जटिल प्रोजेक्ट से बाहर निकलने का अवसर मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ व्यवहार बेहतर रहेगा और टीमवर्क आसानी से आगे बढ़ेगा। किसी नए विचार पर शांत मन से काम करना लाभकारी रहेगा। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। लव – रिश्तों में शांति लौटेगी और भावनात्मक दूरी कम होगी। हाल के तनाव से गुजर रहे लोग अब राहत महसूस करेंगे। साथी के साथ संवाद स्पष्ट होगा और गलतफहमियां धीरे-धीरे दूर होंगी। अविवाहित लोगों को किसी शांत स्वभाव वाले व्यक्ति से बातचीत शुरू करने का अवसर मिल सकता है। संबंधों में संवेदनशीलता और समझ बढ़ेगी। हेल्थ – सिरदर्द या माइग्रेन से राहत मिल सकती है। भूख कम लगने की स्थिति हो सकती है, इसलिए नियमित भोजन जरूरी है। हल्की सैर और पर्याप्त पानी से आराम मिलेगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 6
वृश्चिक – ऐस ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन नए अवसरों, आर्थिक मजबूती और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। घर में किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा। बच्चे पढ़ाई या किसी रचनात्मक गतिविधि में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हाउसवाइफ को आर्थिक मामलों में राहत महसूस होगी। कोई रुका हुआ लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में हल्की चर्चाएं होंगी और नए काम, योजनाएं या घर से जुड़ी किसी खरीद को लेकर विचार बन सकता है।
करियर – काम के क्षेत्र में नया अवसर मिल सकता है और किसी वरिष्ठ का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपकी जिम्मेदारी बन सकता है, जिससे आपकी क्षमता सामने आएगी। बदलाव की सोच रखने वालों को सही दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की पहचान होने के संकेत हैं। लव – रिश्तों में स्थिरता आएगी और साथी के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई स्थिर और समझदार व्यक्ति आ सकता है। संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और आपसी सहयोग मजबूत होगा। जो लोग नया रिश्ता शुरू कर रहे हैं, उन्हें स्वीकृति और भावनात्मक स्पष्टता मिल सकती है। हेल्थ – एसिडिटी या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है, इसलिए हल्का भोजन करना बेहतर रहेगा। नींद पहले से बेहतर होगी। त्वचा में हल्की ड्राइनेस या खुजली की समस्या हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और बीच-बीच में आराम करते रहें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1
धनु – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सहयोग, संतुलन और आपसी मदद को दर्शाता है। परिवार में किसी जरूरतमंद सदस्य की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। घर में आर्थिक संतुलन बेहतर महसूस होगा और हाउसवाइफ को किसी काम में राहत मिल सकती है। किसी लेनदेन से लाभ या वापस मिला हुआ धन खुशी देगा। परिवार में चर्चा का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। छोटी उलझनें आएंगी, लेकिन समाधान भी जल्दी निकल आएगा। दिन उदारता और साझा भावना को बढ़ाने वाला रहेगा।
करियर – किसी सहकर्मी से अहम सहयोग मिलेगा। प्रोजेक्ट में टीमवर्क आपकी स्थिति को मजबूत करेगा। अधिकारी आपके सहज और संतुलित व्यवहार की सराहना करेंगे। धन से जुड़े कामों में सुधार देखने को मिलेगा। नई जिम्मेदारी भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। लव – रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और आपसी सहयोग बढ़ेगा। साथी आपका भावनात्मक सहारा बनेगा। प्रेम में छोटी नाराजगी को बातचीत से सुलझाया जा सकेगा। अविवाहित लोगों को किसी परिचित के माध्यम से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। संबंधों में देने और पाने का संतुलन बनने से निकटता बढ़ेगी। हेल्थ – घुटनों या पैरों में हल्का दबाव महसूस हो सकता है। खानपान नियंत्रित रखने से पाचन ठीक रहेगा। सिर में हल्का भारीपन या तनाव हो सकता है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। संतुलित दिनचर्या बनाए रखने से स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। लकी कलर – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 7
मकर – द वर्ल्ड आज का दिन पूर्णता, संतुलन और संतोष का अनुभव कराएगा। परिवार में किसी काम के सफल समापन से खुशी का माहौल बनेगा। घर में शांति और तालमेल महसूस होगा, और हाउसवाइफ को अपने कामों में सहजता और राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत और नियंत्रित बनी रहेगी। किसी अटके हुए पारिवारिक काम का समाधान निकल सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात या छोटी-सी दावत का योग भी बन सकता है।
करियर – कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट का सफल अंत देखने को मिलेगा। अधिकारी आपके काम पर विश्वास जताएंगे। प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। दूर स्थान से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा से जुड़े काम लाभकारी रहेंगे। लव – रिश्तों में पूर्णता और सहजता बनी रहेगी। साथी आपको भावनात्मक सुरक्षा और समर्थन देगा। किसी पुरानी गलतफहमी का अंत हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सहयोग और समझ बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को परिपक्व और स्थिर स्वभाव वाले प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी यात्रा या आउटिंग से संबंध और मजबूत होंगे। हेल्थ – आंखों में ड्राइनेस या जलन की समस्या हो सकती है। नींद थोड़ी प्रभावित हो सकती है। मानसिक रूप से संतुलन अच्छा रहेगा। पर्याप्त पानी और हल्की एक्सरसाइज लाभदायक साबित होगी। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 8
कुंभ – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन बचत, सतर्कता और स्थिरता पर केंद्रित रहेगा। परिवार में खर्च को लेकर हल्की बातचीत हो सकती है, लेकिन फैसले व्यवहारिक रहेंगे। बुजुर्ग आपको बचत बढ़ाने की सलाह दे सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा, हालांकि कोई सदस्य अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं करेगा। हाउसवाइफ घरेलू बजट को संतुलित रखने में व्यस्त रहेंगी। आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहेगी, लेकिन नए खर्च को लेकर झिझक बनी रह सकती है।
करियर – किसी प्रोजेक्ट पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा। अधिकारी आपके सतर्क और संतुलित नजरिए की सराहना करेंगे। नई नौकरी के अवसर पर तुरंत फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा। किसी दस्तावेज या अनुमति में देरी संभव है। लव – रिश्तों में भावनाएं खुलकर व्यक्त न कर पाने की स्थिति बन सकती है। साथी आपको थोड़ा दूर महसूस कर सकता है, इसलिए संवाद बढ़ाना जरूरी होगा। अविवाहित लोगों को पसंद का व्यक्ति करीब लग सकता है, लेकिन पहल करने के लिए साहस जुटाना होगा। भावनात्मक सुरक्षा की चाह रिश्तों को प्रभावित कर सकती है। हेल्थ – शुगर या ब्लड प्रेशर से जुड़े लोगों को सतर्क रहना चाहिए। पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से विचारों का दबाव महसूस होगा। हल्की स्ट्रेचिंग और नियंत्रित आहार लाभदायक रहेगा। लकी कलर – डार्क ग्रीन, लकी नंबर – 5
मीन – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन पारिवारिक स्थिरता, आर्थिक सुरक्षा और सहज संतुलन लेकर आएगा। बुजुर्ग आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेंगे। हाउसवाइफ को घरेलू प्रबंधन में अच्छा संतुलन महसूस होगा। किसी पुराने खर्च या निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में सहयोग और तालमेल बना रहेगा। छोटे-छोटे उत्सव या पारिवारिक कार्यक्रम सुखद अनुभव देंगे। घर में सुरक्षा और शांति का वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभदायक सिद्ध होगा।
करियर – काम में स्थिरता बनी रहेगी और पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। अधिकारी आपके व्यवहारिक नजरिए की सराहना करेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी धीरे-धीरे सफलता की ओर ले जाएगी। टीम के साथ सहयोग बढ़ेगा। दस्तावेज या निवेश से जुड़े काम समय पर पूरे होंगे। लव – रिश्तों में सुरक्षा और सहजता बनी रहेगी। साथी भावनात्मक रूप से संतुलित व्यवहार करेंगे। अविवाहित लोगों को किसी स्थिर और समझदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संबंध अधिक मजबूत और भरोसेमंद बन सकते हैं। दिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए अनुकूल रहेगा। हेल्थ – शरीर में हल्की थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। नींद अच्छी बनी रहेगी। जो लोग तनाव या चिंता से गुजर रहे हैं, उन्हें राहत महसूस होगी। पर्याप्त पानी पिएं। हल्की सैर और संतुलित आहार स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7
.
