शुक्रवार भस्म आरती दर्शन: हनुमान अष्टमी पर बाबा महाकाल का हनुमान जी स्वरूप में श्रृंगार – Ujjain News

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान हनुमान अष्टमी के अवसर पर बाबा महाकाल को हनुमान जी के रूप में श्रृंगार किया गया। सबसे पहले गर्भगृह के पट खोलकर पुजारी ने भगवान का श्रृंगार उतारा और पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर

.

नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। इसके बाद जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया और दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।

भगवान महाकाल का रजत चंद्र त्रिशूल, मुकुट और आभूषण अर्पित कर श्रृंगार किया गया। भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म चढ़ाई गई। इसके साथ ही शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। भगवान महाकाल ने सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला भी धारण की।

भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *