भारत-पाकिस्तान मैच के बाद नो-हैंडशेक विवाद गरमाता जा रहा है. पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मामले में ACC से टीम इंडिया की शिकायत की है. पीसीबी ने सीधे मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर निशाना साधा है, उसने मांग की है कि एंडी पायक्रॉफ्ट को एशिया कप की मैच रेफरी पेनल लिस्ट से हटा दिया जाए. ऐसा ना होने पर पाकिस्तान बोर्ड ने एशिया कप से नाम वापस लेने की धमकी दी है.
PCB ने आरोप लगाया कि मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करके टॉस के समय दोनों कप्तानों को हाथ ना मिलाने के लिए कहा था. वहीं क्रिकबज ने रिपोर्ट करके बताया कि पाकिस्तान ने अगला मैच बॉयकॉट करने की भी धमकी दे डाली है.
अपडेट जारी है…
.