अनूपपुर में भर-भराकर ढह गई चार मंजिला इमारत, धूल और चीख-पुकार; 2 लोगों की मौत

Last Updated:

Anuppur Building Collapse: अनूपपुर में एक चार मंजिला अग्रवाल लॉज की इमारत गिर गई. बताया जा रहा है कि पड़ोस में ही खुदाई का काम चल रहा था. इसमें चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है. वहीं बिल्डिंग के मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. प्रशासन की तरफ से बचाव कार्य किया जा रहा है.

Zoom

अनूपपुर में गिरी चार मंजिला बिल्डिंग

Anuppur Building Collapse News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है, जब कोतमा बस स्टैंड के पास अग्रवाल लॉज, जो चार मंजिला इमारत थी. शनिवार की शाम अचानक भरभरा कर गिर गई. जिसमें दर्जनों मजदूर की दबाने की आशंका है. वही अगल-बगल की दुकानें भी दब गई हैं. इसमें अभी तक दो लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा पांच से छह लोगों को मलबे से निकाला गया है.

कई घायलों को बाहर निकल गया है. मौके पर बचाव का कार्य जारी है. बताया जा है कि लॉज के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी हुई है. इसके अलावा लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है. जैसे ही बिल्डिंग गिरी, तो चारों तरफ धूल फैल गई और लोग भी चीखते नजर आए.

मौके पर पहुंचे दिलीप जयसवाल
घटना के बाद लोग भी मदद करने के लिए पहुंचे. इसके अलावा पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. मौके पर अनूपपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मंत्री दिलीप जयसवाल पहुंच गए हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *