Last Updated:
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है, जब कोतमा बस स्टैंड के पास अग्रवाल लाज, जो चार मंजिला थी. शनिवार की शाम अचानक भरभरा कर गिर गई. जिसमें दर्जनों मजदूर की दबाने की आशंका है वही अगल-बगल की दुकानें भी दब गई हैं. इसमें अभी तक दो लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है.
कई घायलों को बाहर निकल गया है. मौके पर बचाव का कार्य जारी है बताया जाता है कि लाज के बगल से निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी हुई है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. मौके पर अनूपपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मंत्री दिलीप जयसवाल पहुंच गए हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…