पूर्व मुख्यमंत्री और फिल्म अभिनेता ने किए महाकाल के दर्शन: परिवार सहित पहुंचे; मंदिर समिति ने किया सम्मान – Ujjain News

शनिवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और फिल्म अभिनेता राज अर्जुन ने अपने परिवार के साथ दर्शन किए। ये सभी वीआईपी दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे।

.

संध्या आरती के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सपरिवार के साथ भगवान महाकाल का नंदी हॉल से आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के अद्भुत और दिव्य दर्शन हुए हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

सौरभ बहुगुणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर परिसर के भव्य निर्माण के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को धन्यवाद भी दिया। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

अभिनेता राज अर्जुन अपनी पत्नी और पुत्री सारा अर्जुन के साथ भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे।

इसी तरह शनिवार शाम को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राज अर्जुन भी अपनी पत्नी और अभिनेत्री पुत्री सारा अर्जुन के साथ भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। अभिनेत्री सारा अर्जुन की हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम किया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *