चंदेरी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का निधन: भोपाल में ली अंतिम सांस; एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने जाना था स्वास्थ्य हाल – Ashoknagar News


अशोकनगर जिला की चंदेरी विधानसभा के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का मंगलवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष के थे और बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर भोपाल से उनके पैतृक गांव महूअन ले जाया गया। रास्ते में श्रीकृष्ण मंदिर के पास एंबुलेंस कुछ देर रुकी, जहां वाहन को फूलों से सजाया गया। निधन से एक दिन पहले सोमवार को डॉ. मोहन यादव अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, एसडीओपी विवेक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंच से विधायक तक का सफर राव राजकुमार सिंह यादव एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से थे और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। चंदेरी विधानसभा के परिसीमन के बाद वे वर्ष 2008 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके साथ ही वे अशोकनगर में यादव समाज की संस्था श्री कृष्णा संस्थान के अध्यक्ष और यादव महासभा के प्रदेश सदस्य भी रहे। उनका जन्म 1 जनवरी 1956 को ग्राम महूअन, ईसागढ़ में हुआ था। उनके पिता राव बादल सिंह यादव थे। उन्होंने युवावस्था से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। 1970 में ग्राम पंचायत के पंच बने 1975 में ईसागढ़ जनपद के सदस्य चुने गए 1990 में जनपद अध्यक्ष बने 1996 में भाजपा के प्रदेश सदस्य रहे 2007 में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली 2008 में चंदेरी विधानसभा से विधायक बने .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *