बाजार की लौकी भूल जाएं, घर पर ऐसे उगाएं हेल्दी और केमिकल फ्री लौकी, जानें कैसे

Last Updated:

Ghar Mein Lauki Kaise Lagaen: लौकी को सब्जियों की लिस्ट में सबसे ऊपर माना जाता है और डॉक्टर भी नियमित रूप से इसके सेवन की सलाह देते हैं. लेकिन, बाजार में मिलने वाली लौकी में अक्सर मिलावट और केमिकल्स की भरमार होती है. ऐसे में घर पर लौकी उगाकर आप ताजी, स्वच्छ और सेहतमंद सब्जी का आनंद ले सकते हैं.

गमले में लौकी उगाने के लिए कम से कम 15-20 लीटर का गहरा गमला चुनें. इसमें मिट्टी, गोबर की खाद, कोकोपीट और रेत मिलाकर भरें. गमले के नीचे छेद होना जरूरी है ताकि अतिरिक्त पानी निकल सके. बड़ा गमला बेल को मजबूत बनाता है और फल अधिक देता है.

लौकी का बीज बोने के लिए गमले की मिट्टी को हल्का हटाकर उसमें 2-3 बीज डालें.ऊपर से मिट्टी ढक दें और हल्का पानी डालें,ध्यान रखें कि पौधे को रोजाना 5-6 घंटे सीधी धूप मिलनी जरूरी है.धूप की कमी से पौधे की ग्रोथ रुक सकती है.

लौकी का बीज बोने के लिए गमले की मिट्टी को हल्का हटाकर उसमें 2-3 बीज डालें. ऊपर से मिट्टी ढकें और हल्का पानी दें. ध्यान रखें कि पौधे को रोजाना 5-6 घंटे सीधी धूप मिलनी जरूरी है, क्योंकि धूप की कमी से पौधे की वृद्धि रुक सकती है.

कृषि अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जैसे ही पौधे में बेल निकलने लगे,उसे ऊपर चढ़ाने के लिए रस्सी या जाली का सहारा दें,आप चाहें तो बालकनी की छत पर भी इसे फैला सकते हैं.बेल को फैलने का जितना अच्छा सहारा मिलेगा, उतना ज्यादा फल लगेगा.

कृषि अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जैसे ही पौधे में बेल निकलने लगे, उसे ऊपर चढ़ाने के लिए रस्सी या जाली का सहारा दें. आप चाहें तो इसे बालकनी की छत पर भी फैला सकते हैं. बेल को जितना अच्छा सहारा मिलेगा, उतना अधिक फल लगेगा.

उनका कहना है कि इसमें सिंचाई और खाद का ध्यान रखना होगा, बरसात के मौसम में पानी कम दें, जबकि सामान्य दिनों में हर 2-3 दिन पर हल्की सिंचाई करें. और पौधे को 15-20 दिन में एक बार वर्मी कम्पोस्ट या गोबर खाद दें. इससे बेल में फूल और फल ज्यादा आएंगे और लौकी तेजी से बढ़ेगी.

उनका कहना है कि पौधे की सही वृद्धि के लिए सिंचाई और खाद पर ध्यान देना जरूरी है. बरसात के मौसम में पानी कम दें, जबकि सामान्य दिनों में हर 2-3 दिन हल्की सिंचाई करें. इसके अलावा, पौधे को 15-20 दिन में एक बार वर्मी कम्पोस्ट या गोबर की खाद दें. इससे बेल में फूल और फल की संख्या बढ़ती है और लौकी तेजी से उगती है.

कृषि अधिकारी ने आगे की जानकारी में बताया कि लगभग 7-10 दिन में छोटी लौकी बड़ी होकर तोड़ने लायक हो जाती है. समय पर लौकी तोड़ने से बेल पर लगातार नए फल आते रहेंगे, इससे पूरा सीजन आपको ताजी सब्जियां मिलती रहेंगी.

कृषि अधिकारी ने बताया कि लगभग 7-10 दिन में छोटी लौकी बड़ी होकर तोड़ने लायक हो जाती है. समय पर लौकी तोड़ने से बेल पर लगातार नए फल आते रहते हैं, जिससे पूरा सीजन ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिलती रहती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाजार की लौकी भूल जाएं, घर पर ऐसे उगाएं हेल्दी और केमिकल फ्री लौकी, जानें कैसे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *