Last Updated:
Healthy Blue Tea: नीले रंग का अपराजिता का फूल (Aparajita benefits) आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. ये फूल अपनी ब्यूटी के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. इसे आयुर्वेद में औषधि माना जाता है. …और पढ़ें
अपराजिता, जिसे बटरफ्लाई पी फ्लावर भी कहा जाता है, नीले रंग का खूबसूरत फूल है. यह मुख्य रूप से भारत के कई राज्यों में उगता है और इसकी रंग-बिरंगी पंखुड़ियां चाय को आकर्षक नीला रंग देती है. इसके फूल से अब चाय बनाकर पी सकते हैं. ब्लू टी सुबह या शाम के समय पी जा सकती है. यह कैफीन-फ्री है, इसलिए दिन में भी इसे आसानी से लिया जा सकता है.
घरेलू नुस्खा बेहद आसान है. 4-5 सूखे अपराजिता फूल लें. इन्हें एक कप गर्म पानी में 5 मिनट तक डुबोकर रखें. पानी नीला रंग लेगा और स्वाद में हल्की मिठास आएगी. इच्छानुसार इसमें शहद, नींबू या अदरक डाल सकते है. ध्यान दें, नींबू की कुछ बूंदें डालते ही रंग नीले से बैंगनी में बदल जाता है, जो देखने में बेहद सुंदर लगता है.
क्यों पीनी चाहिए यह चाय?
ब्लू टी शरीर को डिटॉक्स करती है, पाचन सुधारती है, तनाव और थकान कम करती है, त्वचा में निखार लाती है और मेटाबॉलिज़्म को भी बेहतर करती है. यह चाय सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सुरक्षित है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी. गाजीपुर की छात्राओं ने इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल विज्ञान और रचनात्मकता दिखायी, बल्कि सेहत और स्वाद का भी एक नया अनुभव शहरवासियों के लिए पेश किया है.
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें