महंगे अनियन शैंप को जाइए भूल, इस आसान तरीके से बनाएं प्याज का होम मेड शैंपू

Last Updated:

देहरादून. इन दिनों बाजार में अनियन शैंपू की काफी ज्यादा डिमांड है क्योंकि झड़ते हुए बालों को रोकने वाले तत्व पाए जाते हैं. बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही इससे ड्राइनेस, दोमुहें बाल, बालों में फ्रिजिनेस दूर होती है.

आपको प्याज के साथ ही कुछ चीज़ों की जरूरत होगी जो पूरी तरह से नेचुरल है. अनियन शैंपू से लेकर आप घर पर खुद ही<br />अनियन हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं.

आयुर्वेदिक चिकित्सक शालिनी जुगरान बताती हैं कि प्याज में सल्फर पाया जाता है जो केराटिन के निर्माण में फायदेमंद माना जाता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करते हैं जिससे स्कैल्प हेल्दी होती है और बालों का झड़ना कम होता है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ और एलर्जी को दूर करते हैं.

डॉ जुगरान बताती हैं कि आप प्याज को कई तरह से बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं आप अपने ही घर पर इसका हेयर मास्क और अनियन शैंपू बना सकते हैं. यह बालों को झड़ने से रोकते हैं और इसके साथ ही उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनमें कम उम्र में ही सफेद बाल आने लगे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आपको ऑनियन होम मेड शैंपू बनाने के लिए प्याज के साथ ही रीठा और शिकाकाई की जरूरत होगी जो नैचुरल क्लींजर होते हैं और जिस जमाने में शैंपू नहीं होते थे तो पुराने समय में इन्हीं से लोग सिर धोया करते थे.

आप सबसे पहले 2 प्याज लेकर उन्हें छील लीजिए, इसके बाद आप लगभग 50 ग्राम रीठा और 50 ग्राम शिकाकाई लेकर अच्छे से धो लीजिए. अब प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और रीठा को तोड़कर इसकी गुठालियां बाहर फेंक दीजिए. शिकाकाई को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए.

ऐसा करने के बाद आप एक एयर टाइट कंटेनर में इन तीनों चीजों को मिलाकर उसमें लगभग दो गिलास पानी डालकर 12 घंटे के लिए रख दीजिए. बेहतर होगा कि आप शाम को इस भिगोकर रख दें और पूरी रात ऐसा ही छोड़ने के बाद इसे धूप दिखा लें. आपको इस मिक्सचर को लगभग 4 से 5 दिनों तक धूप दिखानी है.

ऐसा करने के बाद आपको इस मिक्सचर को पेन में लेकर धीमी आंच पर पका लेना है. इसके बाद आप इसे छानकर किसी एयर टाइट कंटेनर में रख लीजिए. आप जिस भी दिन हेयर वॉश करना चाहते हैं उस दिन थोड़ा सा प्याज का रस, 1 चम्मच बादाम का तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से मसाज करें, 10 मिनट छोड़ दें और फिर अपने इस होम मेड अनियन शैंपू से हेयर वॉश कर लें, 2 महीनों में ही आपको रिजल्ट दिख जाएगा और आप हजारों के शैंपू और कंडीशनईर भूल जाएंगे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *