Last Updated:
Haldi ke Fayde: आयुर्वेद में हल्दी को औषधियों की रानी कहा गया है. इसके सेवन से हमें कई चमत्कारिक फायदे मिलते है. जानिए कैसे हल्दी का रोजाना इस्तेमाल आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है और आपको स्वस्थ्य बना सकत…और पढ़ें
हल्दी पानी के फायदे आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐजल पटेल के अनुसार, सुबह-सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी का गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है.
हल्दी में छिपे करिश्माई गुण
डॉ. पटेल बताते हैं कि हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं. यह शरीर से हानिकारक पदार्थों (विषाक्त पदार्थों) को बाहर निकालता है और लीवर को स्वस्थ बनाए रखता है. इसलिए इसका डिटॉक्स वाटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है. हल्दी पानी मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.
हल्दी पानी डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद गुण रक्त शर्करा को नियंत्रित करते हैं और ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में मदद करते हैं. साथ ही यह शरीर की सूजन को कम करता है, जिससे जोड़ों और हड्डियों के दर्द में राहत मिलती है. रोज सुबह केवल एक गिलास हल्दी पानी पीने से शरीर धीरे-धीरे रोगों से मुक्त होता है और समग्र स्वास्थ्य बेहतर बनता है. यही कारण है कि इसे घरेलू नुस्खों में सबसे कारगर माना जाता है.
यह भी पढ़ें: महंगे क्रीम-सीरम सब फेल, पपीते का ये नुस्खा चेहरे को देगा गजब का ग्लो! झाइयां, दाग-धब्बे होंगे गायब
अगर आप चाहते हैं कि आपकी जिंदगी स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर हो, तो आज से ही सुबह-सुबह खाली पेट कच्ची हल्दी का गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें. यह साधारण घरेलू उपाय आपकी जिंदगी बदल सकता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.