सहरसा: बिहार के युवाओं की प्रतिभा और उनके अनोखे कामों की चर्चा अक्सर पूरे देश में होती रहती है. मेहनत, लगन और नवाचार के दम पर बिहार के युवाओं ने कई बार वह कर दिखाया है, जिसकी गूंज देश-विदेश तक सुनाई देती है. इसी कड़ी में अब सहरसा का एक और युवा चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यह युवा है मीर टोला सहरसा के रहने वाले मो. दिलशाद, जिन्होंने 12वीं पास होने के बावजूद ऐसा काम कर दिखाया है. जिसकी खूब सराहना हो रही है. दिलशाद ने रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले होम अप्लायंसेज की मरम्मत के लिए एक अनोखा ऐप तैयार किया है.
अब घर बैठे ठीक होंगे होम एप्लायंसेज
दरअसल, घरों में रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले टीवी, फ्रिज या वॉशिंग मशीन अक्सर खराब हो जाते हैं और उन्हें ठीक कराने के लिए लोगों को सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इससे समय भी बर्बाद होता है और लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ती है. लेकिन अब इस समस्या का आसान समाधान मिल गया है. बिना घर से बाहर निकले ही अब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत कराई जा सकती है, वह भी सिर्फ एक मोबाइल ऐप के जरिए.
ऐप का नाम है HC CARE
यहां से आया ये आइडिया
दिलशाद बताते हैं कि 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ADCA कोर्स किया था. इसके बाद वे अपने भाई के सर्विस सेंटर में जाते थे, जहां उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां हासिल कीं. वहीं से उन्हें यह आइडिया आया कि क्यों न एक ऐसा ऐप तैयार किया जाए, जिससे लोगों को घर बैठे सर्विस मिल सके और टेक्नीशियन को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हों. इसी सोच के साथ उन्होंने ऐप बनाने की दिशा में काम शुरू किया. कई महीनों तक रिसर्च और मेहनत के बाद आखिरकार HC CARE ऐप तैयार हो गया.
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
.