Last Updated:
Healthy Breakfast Foods: सुबह का नाश्ता वेट लॉस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अगर सुबह पौष्टिक, हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ब्रेकफास्ट किया जाए, तो दिनभर भूख नहीं लगती है और एनर्जी भी भरपूर रहती है.
वजन कम करने के लिए नाश्ते में अंडा और ओट्स का सेवन करें.वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स | Best Breakfast Foods for Weight Loss
ओट्स (Oats) – ओट्स में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो पेट में पानी से मिलकर जेल जैसा बन जाता है और पचने में समय लेता है. इससे पेट भरा हुआ रहता है और स्नैक्स की इच्छा कम होती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो नियमित ओट्स खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. इसके अलावा ओट्स में धीमी गति से एनर्जी रिलीज होती है, जिससे दिन की शुरुआत अच्छी होती है. अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं, तो नाश्ते में ओट्स जरूर शामिल करें.
ग्रीक योगर्ट और पनीर (Greek Yogurt & Cottage Cheese) – ग्रीक योगर्ट और पनीर दोनों ही प्रभावशाली प्रोटीन सोर्स हैं. हाई प्रोटीन डाइट मसल्स को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है. प्रोटीन के कारण भूख भी देर से लगती है. इसके अलावा ग्रीक योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और सूजन कम करते हैं. पनीर में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो ऊर्जा स्तर और हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं.
अंडे (Eggs) – अंडे प्रोटीन और आवश्यक अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं. ये विटामिन B12, विटामिन D और कोलिन जैसे पोषक तत्व भी देते हैं. हाई प्रोटीन वाला नाश्ता मसल्स को सहारा देता है और भूख नियंत्रण में मदद करता है. अंडे खाने से सुबह ऊर्जा मिलती है और आप लंबे समय तक तृप्त महसूस करते हैं. इसके अलावा अंडे घर पर जल्दी तैयार हो जाते हैं और कई तरह से बनाए जा सकते हैं. अंडे को उबालकर या ऑमलेट बनाकर भी खा सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें
अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें