आलीराजपुर जिले के आम्बुआ स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को विद्यालय के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय की ओर पैदल मार्च पर निकल पड़े। इससे पहले बुधवार को भी छात्रावास की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर से मिलने निकली थीं। सैकड़ों छात्रों ने प्राचार्य और चार शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। वे आम्बुआ से करीब 20 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय की ओर कलेक्टर से मिलने जा रहे थे। छात्रों के मार्च की सूचना मिलते ही एसडीएम वीरेंद्र सिंह और प्रशासन की टीम ने उन्हें रास्ते में रोका। करीब चार घंटे की समझाइश के बाद छात्र वापस विद्यालय लौटने को तैयार हुए। जांच के लिए दल गठित एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एक दल गठित किया है। सभी छात्रों से उनकी शिकायतें लिखित में ले ली गई हैं। प्रशासन हॉस्टल पहुंचकर मामले की जांच कर रहा है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें विद्यालय प्रबंधन से डर है। इसी कारण वे प्राचार्य को हटाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर से मिलने के लिए बच्चे… .