पहली बार ऐसा ऑफर, ₹29,000 से ज्यादा के डिस्काउंट पर मिल रहा है आईफोन एयर

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न पर इस समय इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग 2026 सेल चल रही है. सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है. इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और ऑडियो डिवाइस जैसे कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं. लेकिन खास ऑफर स्मार्टफोन्स पर दिए जा रहे हैं.

इस सेल के दौरान सबसे बड़ी डील्स में से एक ऐपल आईफोन एयर पर मिल रही छूट है. ऐपल का यह स्लिम आईफोन फिलहाल ₹29,000 से ज्यादा की छूट के साथ खरीदा जा सकता है.

अमेज़न पर आईफोन एयर की नई कीमत
ऐपल ने आईफोन एयर को भारत में ₹1,19,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. लेकिन अमेज़न इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग सेल के दौरान यह फोन ₹93,499 में लिस्ट किया गया है.

इसके अलावा अगर ग्राहक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से भुगतान करते हैं तो उन्हें ₹3,000 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. साथ ही, यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं.

आईफोन एयर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.5-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और प्रोमोशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक बताई गई है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

ऐपल आईफोन एयर में कंपनी का A19 चिपसेट दिया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है. डिजाइन की बात करें तो आईफोन एयर काफी पतला है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और वजन करीब 165 ग्राम है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP Fusion कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP फ्रंट कैमरा मिलता है. यह फोन 2x ऑप्टिकल जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.

इसके अलावा फोन में Action Button, Camera Control बटन और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. यह स्मार्टफोन Space Black, Cloud White, Light Gold और Sky Blue रंगों में उपलब्ध है. अगर आप प्रीमियम iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेज़न की यह सेल आईफोन एयर खरीदने का अच्छा मौका हो सकती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *