Last Updated:
Watermelon Benefits : तपती गर्मियो में दोपहर के समय अगर कोई फल सबसे ज्यादा राहत देता है, तो उसका नाम तरबूज है. इसकी खेती बलिया में भी खूब की जाती है. यह लगभग 92% पानी से भरपूर एक ऐसा रसीला फल है, जो प्यास बुझाने के साथ शरीर को अंदर से ठंडक देता है. यह कई रोगों का रामबाण इलाज भी है. बलिया की चिकित्सक डॉ. वंदना तिवारी लोकल 18 से बताती हैं कि ऐसे लोग जो एक्सरसाइज या मेहनत भरा काम करते हैं, उनके लिए ये सबसे जरूरी फल है. कसरत के बाद तरबूज का सेवन करने से शरीर को जल्दी राहत और कम थकान की अनुभूति होती है.
गर्मी में तरबूज का कोई जवाब नहीं है. बलिया के द्वाबा क्षेत्र में इसकी खेती खूब होती है. इसमें विटामिन A, C और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें लाइकोपीन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है. यह फल न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषण के लिहाज से भी बेहद उपयोगी है.
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी हो जाता है और इसके लिए तरबूज बेहतरीन विकल्प है. तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है. इसमें फाइबर भी होता हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलता है.
तरबूज दिल की सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें लाइकोपीन, सिट्रुलिन और पोटेशियम पाया जाता है, जो आपस में मिलकर ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से हृदय संबंधी जोखिम कम हो सकते हैं, जिससे शरीर लंबे समय तक निरोग रहेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, ऐसे लोग जो एक्सरसाइज या मेहनत भरा काम करते हैं, उनके लिए तरबूज खासतौर पर बहुत उपयोगी है. इसमें सिट्रुलिन नामक अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों के दर्द को कम करते हैं. कसरत के बाद तरबूज का सेवन करने से शरीर को जल्दी राहत और कम थकान की अनुभूति होती है.
तरबूज त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है. इसमें विटामिन C पाया जाता है, जो कोलेजन के निर्माण में मदद करता है. इससे त्वचा में अद्भुत निखार आता है. विटामिन A त्वचा को नमी भी देता है और बालों को मजबूत बनाता है. इससे शरीर प्राकृतिक रूप से सुंदर बनता है.
तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करता है. यह विशेष तौर पर प्रोस्टेट और स्तन कैंसर के जोखिम को घटाने में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. तरबूज आंखों के लिए भी लाभकारी है और उम्र के साथ होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाता है.
तरबूज को सीधे या सलाद में शामिल कर खाया जा सकता हैं. इसका ताजा जूस भी लिया जा सकता हैं. हालांकि, इसे रात में खाने से बचना चाहिए, अगर बहुत ज्यादा मन करें, तो नमक के साथ खाएं. शुगर के मरीजों को भी इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. अगर आप किसी गंभीर रोग से ग्रस्त हैं, तो बगैर आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह लिए इसका सेवन न करें.