International Day of Happiness: 20 मार्च को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को उनके जिंदगी की खुशियों की अहमियत का एहसास कराना है. इस दिन को 2012 से सेलिब्रेट किया जा रहा है. पीछे एक दशक से दुनियाभर में डिप्रेशन और एंग्जायटी, स्ट्रेस के मामले बढ़ें हैं. जिसके कारण लोग जान लेने और जाने देने तक के प्वाइंट तक पहुंच जाते हैं.
खुश रहने का मतलब हंसना नहीं है. कई हंसते हुए चेहरे भी अंदर ही अंदर दुख से मर रहे होते हैं. इसमें कोई दोराय नहीं कि दुख और सुख सिक्के के दो पहलू की तहर है, इससे बचा नहीं जा सकता है. लेकिन इसे मैनेज करना ही हैप्पी लाइफ की कुंजी होती है. मूड को बेहतर बनाने के लिए कई तरीके अपना सकते हैं. हर व्यक्ति अलग होता है, इसलिए जो तरीका एक पर काम करता है, वह दूसरे पर जरूरी नहीं काम करे. यहां कुछ आसान और वैज्ञानिक आधार वाले तरीके दिए गए हैं, जो आपको खुश रहने में मदद कर सकते हैं.
दूसरों की खुशी में खुश हों- इसमें कोई दोराय नहीं कि व्यक्ति अपने दुख से ज्यादा दूसरे की खुशी से दुखी होता है. इसलिए सबसे पहला काम आपको खुद को दूसरे की खुशी में खुश होने के लिए ट्रेन करने का करना है. जब हम किसी दोस्त की सफलता या अच्छी खबर पर दिल से खुश होते हैं, तो हमें भी अच्छा महसूस होता है और रिश्ते मजबूत होते हैं.
चीजों से ज्यादा अनुभव चुनें- कपड़े या महंगी चीजें खरीदने के बजाय अनुभवों पर खर्च करें, जैसे दोस्तों के साथ समय बिताना या कहीं घूमना. इससे ज्यादा खुशी मिलती है.क्योंकि सामान समय के साथ खराब हो जाते हैं, लेकिन अच्छी यादें आपको लंबे समय तक मुस्कुराने की वजह देते हैं.
लोगों से जुड़े रहें- जिन लोगों के ज्यादा अच्छे रिश्ते होते हैं, वे ज्यादा खुश रहते हैं. दोस्तों, परिवार और आसपास के लोगों से बात करना और समय बिताना तनाव कम करता है और खुशी बढ़ाता है.
प्रकृति के करीब रहें- पेड़-पौधों और हरियाली के बीच समय बिताने से मन शांत होता है. प्रकृति हमारे दिमाग को रिलैक्स करती है और तनाव कम करती है. हरियाली ब्रेन को रिसेट करने का काम करती है. जब भी आप अच्छा महसूस न करे हो तो कुछ समय ऐसी जगह पर बिताए जहां चारो तरफ ग्रीनरी हो. आप अपने आप अच्छा महसूस करने लगेंगे.
दूसरों की मदद करें- किसी की मदद करने से हमें भी खुशी मिलती है. इससे हमारा ध्यान अपनी परेशानियों से हटता है और दिमाग में अच्छे हार्मोन बनते हैं, जिससे अच्छा महसूस होता है.
आभार व्यक्त करें- जो हमारे पास है, उसके लिए धन्यवाद महसूस करना बहुत जरूरी है. इससे हम जीवन की अच्छी चीजों पर ध्यान देते हैं और ज्यादा खुश रहते हैं.
.