गर्दन का कालापन बिगाड़ रहा आपकी पर्सनालिटी? हटाने के लिए फॉलो ये 5 आसान नुस्खे, रातभर में ही दिखेगा फर्क

Last Updated:

Dark Neck Remove Tips: गर्दन का कालापन दूर करने के लिए बेसन-नींबू, शहद-नींबू, दूध-हल्दी और टमाटर का पेस्ट उपयोगी हैं. ये घरेलू नुस्खे स्किन को साफ और निखारने में मदद करते हैं.

गर्दन से कालापन हटाने के खास तरीके.

हाइलाइट्स

  • गर्दन का कालापन दूर करने के लिए बेसन-नींबू उपयोगी है.
  • शहद-नींबू का मिश्रण रातभर में असर दिखाता है.
  • दूध-हल्दी का मिश्रण स्किन की रंगत बेहतर करता है.
Dark Neck Remove Tips: हर किसी की चाहत होती है कि वह खूबसूरत दिखे. इसलिए स्किन निखारने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. इसके बाद भी शरीर की खूबसूरत त्वचा पर कुछ भी लग जाए तो अलग से ही नजर आता है. खासतौर पर काली हो रही गर्दन. ऐसे में जब भी आप बैकलेस ब्लाउज या फिर चाइनीज कॉलर वाली शर्ट पहनते हैं, तो काली गर्दन आपको शर्मिंदा कर सकती है. यही वजह है कि गर्दन को साफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है. गर्दन का काला होने का कारण न सिर्फ गंदगी, बल्कि टैनिंग की शिकायत भी हो सकती है. इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रॉडक्ट यूज करते हैं. इसके बाद भी राहत नहीं मिल पाती है. लेकिन, आपको बता दें कि, कुछ घरेलू नुस्खे भी परेशानी में कारगर हो सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

गर्दन से कालापन दूर करने के उपाय

बेसन-नींबू: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, गर्दन पर जम चुकी काली पपड़ी दूर करने के लिए आप बेसन और नींबू की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप इन दोनों के मिश्रण को 1 कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें. फिर इसमें 1 नींबू का रस डाल लेंगे. अब इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएंगे. करीब 2 से 3 मिनट के लिए अच्छी तरह रगड़ने से गर्दन की स्किन क्लीन हो जाएगी. ऐसा करने से डार्क नेक की परेशानी कुछ ही दिन में दूर हो सकती है.

इसको लगाने के लिए शहद और नींबू के रस को मिक्स कर लें. अब इस रस को अपने गर्दन पर लगाकर छोड़ देंगे. फिर करीब 15 मिनट के बाद में हल्के हाथों से मसाज करके गर्दन को साफ कर लें. इससे रातभर में असर देखने को मिल जाएगा.

दूध-हल्दी: डार्क नेक की परेशानी कम करने के लिए दूध और हल्दी का मिश्रण भी असरदार माना जाता है. ऐसा करने से आपकी स्किन की रंगत बेहतर हो सकती है. इसको लगाने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच दूध लेंगे और इसमें चुटकीभर हल्दी डालकर इसे मिक्स कर लेंगे. अब तैयार हो चुके इस मिश्रण को गर्दन पर लगाकर करीब 10 मिनट तक स्क्रब करेंगे. इसके बाद गर्दन को साफ पानी से धो लें.

इसको बनाने के लिए 1 चम्मच दही में हल्दी को मिक्स कर लेंगे. अब इस मिश्रण को गर्दन पर ठीक से लगाएं. करीब 20 मिनट लगाए रखने के लिए बाद गर्दन को साफ कर लेंगे. ऐसा करने से डार्क नेक की परेशानी दूर हो जाएगी.

टमाटर का पेस्ट: डार्क नेक की परेशानी को कम करने के लिए आप टमाटर के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, टमाटर में स्किन की लाइटनिंग को बढ़ाने का गुण होता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए 1 टमाटर को बीच से काट लेंगे. अब इसमें थोड़ा सा ओटमील या चीनी लगाएं, इसके बाद गर्दन पर डायरेक्ट रगड़ेंगे. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में डार्क नेक की परेशानी खत्म हो सकती है.

homelifestyle

गर्दन का कालापन बिगाड़ रहा आपकी पर्सनालिटी? हटाने के लिए फॉलो ये 5 आसान नुस्खे

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *